{"_id":"3619c9a2e2494fba98c0c61caab65049","slug":"release-date-of-dhoom-3-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली 'धूम 3' की रिलीज डेट, ट्रेलर कल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदली 'धूम 3' की रिलीज डेट, ट्रेलर कल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धूम 3' की रिलीज डेट बदल गई है। ऐसा दोबारा हुआ है। फिल्म का पहला ट्रेलर 30 अक्टूबर को जारी होगा।
विज्ञापन
इस शुक्रवार ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' रिलीज होने को है। लेकिन इस फिल्म जितनी चर्चा ही आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म धूम 3 की हो रही है।
नई खबर यह है कि 'धूम 3' का पहला ट्रेलर जारी करने की डेट घोषित हो गई है। फिल्म का पहला ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज होगा। अभी तक इस फिल्म के दो छोटे-छोटे टीजर जारी हुए हैं।
फिल्म की रिलीज डेट भी बदल गई है। अब यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी थी।
आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा इस फिल्म में खास भूमिकाओं में नजर आएंगे।