फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha play kaitrena kaif aunty role in film

कैटरीना कैफ को मिल गईं उनकी 'चाची'

Mon, 19 May 2014 01:26 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
rekha play kaitrena kaif aunty role in film

कहा जा रहा है कि अभिषेक कपूर की आगामी फ़िल्म 'फितूर' में रेखा कैटरीना कैफ की आंटी बनने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि उनका यह क़िरदार ग्रे शेड वाला होगा।

विज्ञापन


चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास, 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' का भारतीय रूपांतर पर बन रही इस फ़िल्म के बारे में एक सूत्र का कहना है, "इस फिल्म में रेखा का किरदार मिस हविषम के जैसा होगा। जो कि नावेल का एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार है। फिल्म का वास्तविक किरदार एक धनी महिला का है जो एक पुरा ने टूटे-फूटे मकान में अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ रहती है । इस फिल्म में वह कैट की आंटी बनी हुई दिखाई देंगी।"

विज्ञापन

अगस्त में शुरू होगी शूटिंग

rekha play kaitrena kaif aunty role in film

​साथ ही यह भी सुनने में आया है कि फ़िल्म में उनका ये ग्रे चरित्र बेहद प्रभावी तरीके से दिखाया जा रहा है। ​'फितूर' में रेखा और कैट के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी देखने को मिलेंगे। जिसकी शूटिंग आगामी कुछ महीनों में कश्मीर में शुरु होगी, और ज्यादातर हिस्सा वहीं शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगस्त तक होने की संभावना है।

​इस से पहले भी रेखा अक्षय कुमार की फ़िल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' में नकारात्मक किरदार निभा चुकी है। वहीं इनके अलावा भी वह कई फिल्मों जैसे 'दो अनजाने', 'मैडम एक्स' और 'कलयुग' में भी नकारात्मक किरदार निभा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed