फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha likes sonam kapoor

रेखा की नजर में खूबसूरत कौन?

Thu, 12 Dec 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 12 Dec 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
rekha likes sonam kapoor
पूरी दुनिया जिनके हुस्न की तरीफ करती है, उन रेखा की नजर में कौन ‘खूबसूरत’ है? जवाब है, सोनम कपूर। सोनम इन दिनों ऋषिकेश मुखर्जी की रेखा और राकेश रोशन स्टारर फिल्म ‘खूबसूरत’ के रीमेक में काम कर रही है।
विज्ञापन


रेखा इस रीमेक की खबर से खुश हैं और हाल में उन्होंने सोनम से मुलाकात करके आशीर्वाद भी दिया। एक कार्यक्रम में अनिल कपूर की बेटी से हुई मुलाकात के दौरान रेखा ने कहा कि ‘खूबसूरत’ में उनकी जगह लेने वाली सोनम एकदम परफेक्ट हैं।
विज्ञापन


रेखा से तारीफ सुन कर सोनम की आंखों में आंसू आ गए। फिल्म को सोमन की बहन रेहा कपूर और हॉलीवुड की कंपनी वाल्ट डिज्नी मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वाल्ट डिज्नी स्टूडियो से हरी झंडी मिलने के बाद इस फिल्म की बीकानेर में शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसे 2014 की गर्मियों में रिलीज किया जाएगा। शशांक घोष इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट रोचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम के साथ किरण खेर, रत्ना पाठक और अमीर रजा हुसैन अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म में सोनम मिली नाम की एक राजपरिवार की युवती है, जो अपनी पसंद के चलते सबकी जिंदगी में उथल-पुथल ले आती हैं।

डिज्नी यूटीवी के एमडी सिद्धार्थ रॉय कपूर के अनुसार यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर होगी। उनके अनुसार एक ब्रांड के रूप में डिज्नी ऐसी कहानियों पर फिल्म बनाना चहता है, जो लोगों के दिलों को छुए।


वहीं निर्माता अनिल कपूर के का कहना है कि ‘खूबसूरत’ ऐसी फिल्म है, जिसमें यूनिवर्सल अपील है। उन्हें विश्वास है कि उनकी दोनों बेटियां ऐसी फिल्म बनाने में कामयाब होंगी, जिसे देखने दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed