फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Red Chillies Entertainment files affidavit in Bombay HC on Kirpan scenes row in Zero

शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के मेकर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर साफ की स्थिति

Wed, 19 Dec 2018 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Red Chillies Entertainment files affidavit in Bombay HC on Kirpan scenes row in Zero
Zero - फोटो : film poster
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' को रिलीज होने में महज 2 दिन का ही समय बाकी है। इस बीच मामले में रेड चिलीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि फिल्म के जिस सीन पर विवाद है उसमें शाहरुख के किरदार को अपनी शादी के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है और कॉस्ट्यूम के साथ एक आभूषण के तौर पर कटार को इस्तेमाल किया गया है, जिसे कई समुदायों में इस्तेमाल भी किया जाता है।
विज्ञापन


बता दें कोर्ट की ओर से जीरो के मेकर्स को निर्देश दिया गया था कि कि वे पिटीशन के संदर्भ में एफिडेविट दाखिल करें। इसके वाद रेड चिलीज ने अब उस सीन को हटाने का फैसला कर लिया है। प्रॉडक्शन हाउस ने कहा, 'विवादित सीन में कटार का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद उस सीन को बदलने का फैसला किया गया है। जिन सीन्स पर विवाद है, उन्हें विजुअल इफ्केट्स के जरिए बदल दिया गया है।' 
विज्ञापन



दरअसल, फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर के एक सीन में निकर और बनियान पहने शाहरुख नोटो के हार के साथ गले में कृपाण पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिख समुदाय इसे अपने धार्मिक प्रतीक का अपमान बता रहा है। बता दें इससे पहले भी मेकर्स ने बयान जारी कर विवाद को शांत करने की कोशिश की थी। मेकर्स का कहना था कि हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है। फिल्म में किसी भी दृश्य/ छवि में कृपाण को नहीं दर्शाया गया है। 


बता दें इससे पहले दिल्ली में भी याचिका दायर कर इस सीन को हटाने की मांग की गई थी। फिल्म ‘जीरो’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म जीरो को आनंद एल राय और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में बउआ सिंह का किरदार निभा रहे शाहरुख ने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed