फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reason why bollywood actress sridevi rejected sivagami role in baahubali

इसलिए श्रीदेवी ने ठुकराया 'शिवगामी' का रोल, वजह चौंका देगी

Thu, 08 Jun 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 08 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
reason why bollywood actress sridevi rejected sivagami role in baahubali
श्रीदेवी
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी इन दिनों अपनी फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्हें बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी का रोल ऑफर किया गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद ये रोल राम्या कृष्णन को दिया गया जिन्होंने इसे बखूबी निभाया।
विज्ञापन


इसी को लेकर जब श्रीदेवी से पूछा गया कि उन्होंने शिवगामी के रोल के लिए मना क्यों कर दिया था तो इस पर उन्होंने कहा, 'किसी और एक्टर ने इस रोल को निभाया और दोनों वर्जन रिलीज और सुपरहिट हुए। इसलिए अब इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं बनता।'
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली ने बताया था कि श्रीदेवी ने इसलिए ये रोल करने से मना कर दिया था क्योंकि मेकर्स ने श्रीदेवी द्वारा मांगी गई रकम देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 'मॉम' फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 14 जुलाई को रिलीज हो रही 3 बड़ी फिल्मों के कारण रिलीज डेट बदली है। 14 जुलाई को सैफ अली खान की 'शेफ', श्रद्धा कपूर की 'हसीना' और रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' भी रिलीज हो रही है। अगर मॉम भी इनके साथ रिलीज होती तो सबसे ज्यादा नुकसान इसी फिल्म को होता। 


श्रीदेवी के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। 'मॉम' में श्रीदेवी एक मां के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' में भी मां का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म से श्रीदेवी पांच साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed