'प्रस्थानम' में भिड़ते नजर आएंगे अली- सत्यजीत, जानें क्यों दुश्मनी दिखाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते सिनेमाघरों में संजय दत्त, अली फजल, सत्यजीत दुबे, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म प्रस्थानम सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राजनीति पृष्ठभूमि की यह फिल्म सत्ता के लिए छिड़ी दो भाईयों के जंग के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यह दोनों भाई अली फजल और सत्यजीत दुबे बने हैं। वहीं संजय दत्त दोनों के पिता के किरदार में हैं। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि अली फजल और सत्यजीत दुबे असल जिंदगी में बहुत पुराने दोस्त हैं।
सत्यजीत दुबे ने अली फजल के साथ साल 2011 में फिल्म ऑलवेज कभी कभी की थी। इसक साथ ही कई सालों तक दोनों एक साथ रहे थें। इस बारे में सत्यजीत ने कहा, अली से मेरा इस फिल्म से भी पुराना नाता है। उसके साथ मैंने अपनी पहली फिल्म की थी। उस दौरान करीब तीन साल तक हम एक साथ रहे थें। उसने मुझे कभी भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। असल जीवन के दोस्त सत्यजीत और अली , फिल्म प्रस्थानम में आपस में लड़ने वाले दो भाइयों की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन लंबे समय की दोस्ती के कारण पर्दे पर दुश्मनी को दिखाने के लिए उन्हें थोड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।
पर्दे पर एक दूसरे के खिलाफ दुश्मनी निभाने के बारे में सत्यजीत का कहना है कि यह पठकथा की आवश्यकता थी और मैं समझता हूं कि जब मैं अली से लड़ता हूं, तो उस वक्त मैं सत्यजीत नहीं बल्कि फिल्म का किरदार हूं। शुक्र है कि स्क्रिप्ट में इस बात को अच्छी तरह से समझाया गया है कि आखिर क्यों भाई एक दूसरे से नफरत करते हैं, इसलिए हमारे पास इसके लिए ठोस कारण है।
पढ़ें: सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक की उम्र तो है 47