फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravindra Gautam will director his new film Mummy ki shadi

अनूठे विषय के साथ दस्तक देने को तैयार है फिल्म मम्मी की शादी, अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 10 Oct 2019 05:56 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Gautam will director his new film Mummy ki shadi
Kekti Pandit Meht, Zishan Haider - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ समय से ऐसी फिल्मों का चलन बढ़ा है जिसकी कहानी छोटे शहरों पर आधारित होती हैं। इन फिल्मों का सबसे बड़ा पक्ष इनकी दमदार स्क्रिप्ट साबित हुई हैं। इन फिल्मों को लगातार दर्शकों का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है। इन्हीं फिल्मों की फेरिस्त में अब एक और फिल्म शुमार हो गई है। इस फिल्म का नाम मम्मी की शादी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम करेंगे। रवींद्र को फिल्म इक्कीस तोपों की सलामी के निर्देशन के लिए जाना जाता है। मम्मी की शादी की कहानी दो जुड़वां बच्चों और उनकी दादी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी विधवा मां के लिए एक अच्छे दुल्हे की तलाश में हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण जिशान हैदर के बैनर एलिया प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत हो रहा है। वहीं फिल्म की सह निर्माता केतकी पंडित मेहता हैं। मेकर्स इन दिनों फिल्म की स्टारकॉस्ट की तलाश में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Review: इस बार खुद ड्रीमगर्ल की तलाश में निकले आयुष्मान, बाला के ट्रेलर ने सबको रिझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed