{"_id":"5d9f12a58ebc3e939f407e2a","slug":"digital-review-of-ayushmann-khurrana-bhumi-pednekar-yami-gautam-film-bala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Review: इस बार खुद ड्रीमगर्ल की तलाश में निकले आयुष्मान, बाला के ट्रेलर ने सबको रिझाया","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Review: इस बार खुद ड्रीमगर्ल की तलाश में निकले आयुष्मान, बाला के ट्रेलर ने सबको रिझाया
Thu, 10 Oct 2019 04:47 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 10 Oct 2019 04:47 PM IST
सार
डिजिटल रिव्यू - बाला (ट्रेलर)
कलाकार- आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सौरभ शुक्ला, सीमा पाहवा
निर्देशक- अमर कौशिक
रेटिंग: ** 1/2
विज्ञापन
'बाला' में आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ड्रीम गर्ल से धमाल मचाने के बाद आयुष्मान खुराना अपनी एक और फिल्म बाला के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो गंजेपन की समस्या से परेशान होता है। इस वजह से वह हर बार खूबसूरत लड़कियों द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है। फिल्म में यह किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। चलिए आपको बताते हैं बाला के इस 2 मिनट 27 सेकेंड के ट्रेलर का पूरा लेखा-जोखा।
विज्ञापन
फिल्म का यह ट्रेलर बाला बने आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमता है। वे अभी युवा हैं लेकिन अपने गंजेपन की समस्या के कारण खूबसूरत लड़कियों द्वारा हर बार नकार दिये जाते हैं। अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए वह कई हथकंडे अपनाते हैं हालांकि उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ती है। आखिरी में वे थक-हार कर विग (कृत्रिम बाल) का सहारा लेते हैं। इस जुगाड़ के सहारे उनकी जिंदगी में यामी गौतम की एंट्री हो जाती है। हालांकि आयुष्मान अपना आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाते हैं। हर पल उन्हें अपनी पोल खुलने का डर सताया करता है। वहीं भूमि पेडनेकर ट्रेलर में सांवलेपन की समस्या से जूझती हुई लड़की के किरदार में नजर आईं हैं।
विज्ञापन
एक्टिंग की बात करें तो इस छोटे से ट्रेलर में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग प्रभावित नजर आई है। वह अपने 'दुखी व्यक्ति' के किरदार से लोगों को हंसाने में कामयाब रहे हैं। वहीं भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की अदाकारी भी ठीक-ठाक प्रतीत होती है। फिल्म के डायलॉग्स में देसी टच देखने को मिला है जो फिल्म की ताकत भी बन सकती है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में युवा और मध्यम वर्ग के दर्शकों के लिए भरपूर मसाला डाला गया है। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर लखनऊ और कानपुर में की गई है। वहीं फिल्म में जिस तरह गंजेपन और सांवेलपन जैसे मुद्दों को फिल्माया गया है उससे ऐसा भी प्रतीत होता है कि फिल्म के अंत में कोई सोशल मैसेज भी मिलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में चमकेगा दबंग, सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी में दिख सकते चुलबुल पांडे
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन