{"_id":"58dce0d84f1c1b0f7663d933","slug":"raveena-tondon-s-comeback-film-maatr-trailer-released-film-is-packed-with-actions-emotions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रवीना की फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरी है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना की फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरी है फिल्म
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Maatr Trailer Release
रवीना टंडन की कमबैक फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में रवीना दमदार एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं।
'मातृ' में रवीना ने एक मां की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती है। इस रोल से रवीना ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। आखिरी बार उन्होंने 'बॉम्बे वेलवेट' में एक छोटा सा रोल किया था और इसके बाद से वो फिल्मों से दूर हो गई थीं। पिछले कई दिनों से इस फिल्म की चर्चा थी और ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि ये जायज भी था। रवीना ने इतने जबरदस्त एक्शन सीन्स इससे पहले किसी फिल्म में नहीं किए हैं।
फिल्म एक रिवेंज थ्रिलर है और रेप जैसे मुद्दे को बड़े संवेदनशील तरीके से उठाती है। ये रेप के मामलों पर सिस्टम द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म का निर्देशन अश्तर सैय्यद ने किया है और माइकल पेलिको ने कहानी लिखी है। रवीना की ये कमबैक फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

Trending Videos
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
Maatr Trailer Release