फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tondon's Comeback Film 'Maatr' Trailer Released, Film Is Packed With Actions & Emotions

रवीना की फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरी है फिल्म

Thu, 30 Mar 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 30 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tondon's Comeback Film 'Maatr' Trailer Released, Film Is Packed With Actions & Emotions
Maatr Trailer Release
रवीना टंडन की कमबैक फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में रवीना दमदार एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


'मातृ' में रवीना ने एक मां की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती है। इस रोल से रवीना ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। आखिरी बार उन्होंने 'बॉम्बे वेलवेट' में एक छोटा सा रोल किया था और इसके बाद से वो फिल्मों से दूर हो गई थीं। पिछले कई दिनों से इस फिल्म की चर्चा थी और ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि ये जायज भी था। रवीना ने इतने जबरदस्त एक्शन सीन्स इससे पहले किसी फिल्म में नहीं किए हैं।
विज्ञापन


फिल्म एक रिवेंज थ्रिलर है और रेप जैसे मुद्दे को बड़े संवेदनशील तरीके से उठाती है। ये रेप के मामलों पर सिस्टम द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म का निर्देशन अश्तर सैय्यद ने किया है और माइकल पेलिको ने कहानी लिखी है। रवीना की ये कमबैक फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Raveena Tondon's Comeback Film 'Maatr' Trailer Released, Film Is Packed With Actions & Emotions
Maatr Trailer Release
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed