फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Actress got angry on love jihad Protects husband over false allegations

Rakhi Sawant: 'लव जिहाद' का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष

Wed, 08 Feb 2023 11:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

राखी सावंत से मीडिया ने हाल ही में 'लव जिहाद' को लेकर सवाल किया। मीडिया कर्मियों के मुंह से यह शब्द सुनकर राखी मीडिया पर ही भड़क उठीं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर वहां से चली गईं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Actress got angry on love jihad Protects husband over false allegations
राखी सावंत - फोटो : Instagram

विस्तार

आदिल खान दुर्रानी के साथ जब से राखी सावंत ने अपनी शादी को कबूल किया है, तभी से दोनों की निजी जिंदगी के विवाद आए दिन मीडिया हेडलाइंस में बने रहते हैं। राखी-आदिल का विवाद अब इतना बढ़ गया है कि मीडिया के साथ-साथ यह पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। बीते दिन राखी की एफआईआर के तहत आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अभिनेत्री ने उन पर पैसे चोरी करने से लेकर मारपीट तक के इल्जाम लगाए थे। इसके बाद जब मीडिया ने राखी से 'लव जिहाद' को लेकर सवाल किए तो वह गुस्से से लाल-पीली हो गईं और उन्होंने मीडिया को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।   

विज्ञापन

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Actress got angry on love jihad Protects husband over false allegations
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत से मीडिया ने हाल ही में 'लव जिहाद' को लेकर सवाल किया। मीडिया कर्मियों के मुंह से यह शब्द सुनकर राखी कुछ ऐसे भड़कीं, जैसे मानो उनको किसी ने जान से मारने की धमकी दे दी हो। दरअसल, राखी से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि पति आदिल ने 'लव जिहाद' के कारण ऐसा किया? इस सवाल पर भड़कते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मैं खुद मुसलमान हूं। मैंने इस्लाम कबूल किया है। मुझे हिंदू-मुस्लिम के बारे में कुछ नहीं बोलना है।' इतना कहते हुए राखी गुस्से में वहां से चली गई।
Jaideep Ahlawat: हरियाणा के जयदीप ऐसे बने 'पाताल लोक' के 'हाथीराम', लंबे संघर्ष के बाद मिला बड़ा मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Actress got angry on love jihad Protects husband over false allegations
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, राखी और आदिल का रिश्ता लाइट में आते ही बवाल खड़ा हो गया था। दरअसल, आदिल ने राखी के साथ रिश्ता मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में सलमान खान के फोन करके समझाने के बाद आदिल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राखी को अपनी पत्नी माना था। लेकिन अब राखी की मां के निधन के बाद एक्ट्रेस ने दोनों के रिश्ते में किसी तीसरे के होने का दावा किया है।  
Nida Fazli: जिनके दिल में एक साथ धड़कते थे मीर और मीरा, कुछ ऐसे शायरी और गजलों से रूह छू लेते थे निदा फाजली

विज्ञापन

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Actress got angry on love jihad Protects husband over false allegations
Rakhi Sawant-adil khan durrani - फोटो : social media

इतना ही नहीं राखी सावंत ने आदिल खान की उसकी नई गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी मीडिया में वायरल कर दी हैं। अब यह मामले इतना ज्यादा आगे बढ़ गया है कि राखी ने पति आदिल पर डोमेस्टिक वॉयलेंस और पैसे चुराने का आरोप लगाया है। फिलहाल आदिल खान पुलिस हिरासत में हैं।
Kiccha Sudeep: अजय देवगन की 'नफरत' से बचना चाहते हैं किच्चा सुदीप, बोले- अब काजोल के साथ काम करने की तमन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed