फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Share A Video On Instagram On her Father Birth Anniversary Actress Said Miss You Papa

Raveena Tandon: पिता को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात

Fri, 17 Feb 2023 09:22 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने पिता की बर्थडे एनिवर्सी पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा मिस यू पापा। 

विज्ञापन
Raveena Tandon Share A Video On Instagram On her Father Birth Anniversary Actress Said Miss You Papa
Raveena Tandon with father - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पिता के बर्थडे पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने यह वीडियो कुछ पुरानी तस्वीरों को मिलाकर बनाया। रवीना अपने पिता की बर्थडे एनिवर्सरी पर उन्हें मिस करती दिखीं।

विज्ञापन


रवीना ने लिखा- मिस यू पापा
दरअसल, अभिनेत्री पिता और अपनी पुरानी तस्वीरों को मिलाकर बनाए इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा, मिस यू।' इस वीडियो को साझा करने के बाद उनके फैंस भी लगातार कमेंट करते नजर आए। यहां तक कि उनके इस पोस्ट पर अभिनेता संजय कपूर ने भी कमेंट किया। अभिनेता संजय कपूर ने रेड हार्ट के साथ केक की इमोजी कमेंट की। इसके अलावा फैंस ने रवीना के पिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'रवीना मैम आप अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं न, गॉड ब्लेस यू एंड योर फैमिली।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अंकल।' इसी तरह रवीना के फैंस ने खूब प्यार लुटाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)



Ant-Man 2 Twitter Review: एंट मैन के विलेन ने थानोस को भी दी मात, फैंस हुए दीवाने, थिएटर्स में बजीं सीटियां

साल 2022 में हुआ था पिता का निधन
अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में कई तस्वीरें शामिल हैं। एक तस्वीर में वह अपने पिता की गोद में बैठी नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वह अपने पिता के साथ खड़ी होकर पोज देती हुई दिखीं। अभिनेत्री के पिता का निधन साल 2022 में हुआ था। उस दौरान रवीना के पिता 86 साल के थे। बता दें कि रवीना टंडन इन दिनों कई रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। 

मां की साड़ी और ज्वैलरी पहन इठलाईं स्वरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed