Ant-Man 2 Twitter Review: एंट मैन के विलेन ने थानोस को भी दी मात, फैंस हुए दीवाने, थिएटर्स में बजीं सीटियां
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया में विलेन के किरदार में 'कैंग' यानी जोनाथन मेजर की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विस्तार
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में पॉल रुड और इवांगेलिन लिली ने मुख्य भूमिका अदा की। वहीं, एंट मैन में विलेन के किरदार में 'कैंग' यानी जोनाथन मेजर नजर आए। एंट मैन की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर दमदार रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म के रिलीज के बाद से फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एंट मैन को लेकर एक यूजर ने लिखा कि मूवी बहुत शानदार है और मूवी क्रिटिक्स फिल्मों को नहीं समझते हैं। एक यूजर ने एंट मैन फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि क्वांटुमेनिया की शुरुआत बिल्कुल सही रही है, जिसकी मैं 5 फेज में उम्मीद कर रहा था। जोनाथन मेजर्स पहले से ही एमसीयू में टॉप 3 विलेन में से एक हैं और वह भयानक हैं। मुझे एंट फैमिली के बीच का पूरा डायनेमिक पसंद आया है। फेज 5 की शानदार शुरुआत। एक और यूजर ने फिल्म को लेकर कमेंट किया है। यूजर ने लिखा एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया फिल्म दर्शकों को क्रिटिक्स से ज्यादा पसंद आ रही है।
Ant-Man & the Wasp: Quantumania is the exact start I was hoping for in Phase 5. Jonathan Majors is already a top 3 villain in the MCU & he is TERRIFYING. I loved the entire dynamic between the Ant-Family. A great start to Phase 5.#AntManAndTheWaspQuantumania pic.twitter.com/pZhGWxgE6O
— Isaiah (@zaytaju) February 17, 2023
जब नसीरुद्दीन शाह पर हुआ चाकू से हमला और बीच में आ गए ओम पुरी
विलेन की हो रही तारीफ
फिल्म को लेकर लगातार इसी तरह के कमेंट आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। हालांकि क्रिटिक्स को फिल्म कुछ खास नहीं लग रही है। एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया का डायरेक्शन पीटन रीड ने किया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी करवाई गई थी। जिसमें लोगों ने इसे एक शानदार मूवी बताया है। एंट मैन में विलेन की भूमिका अदा कर रहे जोनाथन की खूब तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बीते साल 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। जिसके बाद से सभी फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। फिल्म की रिलीज के बाद से एंट मैन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Just as I predicted, the audience score for #AntManAndTheWaspQuantumania is drastically higher than the critic rating. Audiences are loving this movie a lot more than the critics! pic.twitter.com/G6SR28Uzkx
— Patrick McCarthy (@heelpatrickmc) February 17, 2023
Bad Habbits : बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को सिगरेट की बुरी लत, लाख कोशिश के बावजूद भी नहीं कर पाईं काबू