फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Says Her Autobiography Will Reveal Many Secrets, Many People Will Hide Their face

रवीना की बायोग्राफी से 'मुंह' छिपाते फिरेंगे कई लोग!

Fri, 07 Apr 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Says Her Autobiography Will Reveal Many Secrets, Many People Will Hide Their face
रवीना टंडन
रवीना टंडन इस वक्त अपनी फिल्म 'मातृ' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अपनी कमबैक फिल्म को सफल बनाने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म से हटकर भी बात की।
विज्ञापन


इस इंटरव्यू में रवीना से जब पूछा गया कि क्या वो भी बाकि फिल्मी सितारों की तरह बायोग्रफी लिखेंगी तो इस पर रवीना ने बड़ा चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर मैनें बायोग्रफी लिखी तो कई लोगों को अपना मुंह छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।'
विज्ञापन


वैसे तो फिलहाल उनका किताब लिखने का कोई इरादा नहीं है लेकिन रवीना ने कहा कि अगर लिखी तो वो किसी को बचाते हुए बायोग्रफी नहीं लिख पाएंगी। वो जब भी किताब लिखेंगी तो उसमें कई महिला प्रधान बातें भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीना के इस खुलासे से लगता है कि वो बॉलीवुड के कई राज जानती हैं जिनके खुलने से हंगामा मच सकता है। हो सकता है कि रवीना कि इस ऑटोबॉयोग्रफी में उनके पूर्व प्रेमी अक्षय कुमार को लेकर भी कई खुलासे हों।


रवीना जल्द ही फिल्म 'मातृ' में दिखेंगी। ये एक रिवेंज थ्रिलर है और रेप जैसे मुद्दे को बड़े संवेदनशील तरीके से उठाती है। ये रेप के मामलों पर सिस्टम द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म का निर्देशन अश्तर सैय्यद ने किया है और माइकल पेलिको ने कहानी लिखी है। रवीना की ये कमबैक फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होनी है लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed