फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ratan Rajput talks about why high class people commit suicide in entertainment industry

Ratan Rajput: रतन राजपूत ने खोले ग्लैमर वर्ल्ड के राज, बताया क्यों बढ़ रहे सुसाइड के मामले

Sun, 08 Jan 2023 09:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

रतन राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह इंडस्ट्री की हालत और सुसाइड के बढ़ते मामले को लेकर बात करती हैं। वहीं, वह लो और हाई क्लास सोसाइटी का जिक्र भी करती हैं।

विज्ञापन
Ratan Rajput talks about why high class people commit suicide in entertainment industry
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से घर-घर में मशहूर हुई टेलीविजन अभिनेत्री रतन राजपूत इन दिनों अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। रतन पिछले कुछ समय से टीवी से दूरे बनाए हुए हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। रतन व्लॉग बनाती हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी के पल साझा करती हैं। वहीं, अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाई और लो क्लास के बारे में बात कर रही हैं। साथ ही रतन ने ग्लैमर वर्ल्ड की सच्चाई भी लोगों को बताई।

विज्ञापन

हाई क्लास सोसायटी को लेकर कही यह बात
हाल ही में रतन राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहती नजर आती हैं कि इंडस्ट्री की जो हालत है उस पर बात करना जरूरी है। वह कहती हैं, 'कितने ऐसे केस हैं, जिन्हें देख हम कह देते हैं कि यार सुसाइड नहीं करना चाहिए था। ये स्टेप क्यों ले लिया। बॉस इस तरह की चीजें ही हमें हिला कर रख देती है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हाई क्लास माना जाता है। इसी हाई क्लास सोसायटी में छोटे-छोटे लोग आए और चमक गए। लो क्लास में खुलापन होता है। वो लड़ लेंगे, भिड़ लेंगे लेकिन अपने काम पर फोकस रखेंगे।'
विज्ञापन

Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रियल लोगों से करती हूं कनेक्ट
इसके आगे रतन कहती है कि मैं पटना, बिहार से हूं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हूं। मैंने वो जिंदगी देखी है, जिसकी लोग तमन्ना करते हैं। मैंने उसे दूर से भी देखा है और पास से भी। मैं रियल लोगों से कनेक्ट करती हूं, फेक लोगों के साथ नहीं। यहां घर की दिक्कत है, रेंट देने में दिक्कत है, लेकिन हाई क्लास दिखने के लिए लोन लेकर अपना लाइफस्टाइल चेंज कर देते हैं। सोचिए इन लोगों पर हाई क्लास दिखने के लिए कितना बोझ रहता है। कपड़ों और महंगी गाड़ियों से हाई क्लास नहीं होते बल्कि अपनी सोच से होते हैं।
Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर
 
इसलिए होते है सुसाइड
इसके आगे रतन राजपूत ने कहा कि कई बार इस हाई क्लास के चक्कर में भी सुसाइड होते हैं और ये मामले बढ़ते हैं। पैसे नहीं हैं, लेकिन लोगों को मीडिया को दिखाने के लिए पार्टी करनी है। भले घर पर किराए के पैसे न हो लेकिन दिखाना है कि मैं हाई क्लास सोसायटी से हूं। मैंने ऐसे लोगों को सीधे ऊपर से नीचे गिरकर गायब होते देखा है। रतन ने कहा कि वह इन सब चीजों का बोझ खुद पर कभी नहीं लेतीं। एक्ट्रेस ने फैंस को भी किसी चीज का लोड न लेने की सलाह दी। 
Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed