{"_id":"655da58ff567dbdab70418c3","slug":"rashmika-mandanna-animal-actor-seen-happily-posing-fans-at-mumbai-airport-ahead-of-ranbir-film-trailer-launch-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: मुंबई पहुंचीं रश्मिका को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, फैंस के साथ एक्ट्रेस ने क्लिक की फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: मुंबई पहुंचीं रश्मिका को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, फैंस के साथ एक्ट्रेस ने क्लिक की फोटो
Wed, 22 Nov 2023 12:43 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:43 PM IST
सार
'नेशनल क्रश' कही जाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए मुंबई पहुंचीं। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को अभिनेत्री के एयरपोर्ट पर होने की भनक लगी, वैसे ही सभी ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : social media
विस्तार
पिछले दिनों डीपफेक वीडियो के चलते सुर्खियों में रहीं साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारी में लगी हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे 'एनिमल' की टीम इसके प्रचार-प्रसार में लग गई है। जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में रिलीज किया जाने वाला है। ऐसे में रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए मुंबई पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया और खूब तस्वीरें खिंचवाईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
फैंस से घिरी नजर आईं रश्मिका
'नेशनल क्रश' कही जाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए मुंबई पहुंचीं। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को अभिनेत्री के एयरपोर्ट पर होने की भनक लगी, वैसे ही सभी ने उन्हें घेर लिया। करोड़ों में फैन फॉलोइंग रखने वाली रश्मिका मंदाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से घिरी नजर आ रही हैं। आलम यह है कि रश्मिका ढंग से चल भी नहीं पा रही हैं। फैंस अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Kartik Aaryan: कार्तिक के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, धर्मा प्रोडक्शंस ने अभिनेता साथ किया फिल्म का एलान
विज्ञापन
दो दर्जन से ज्यादा फैंस के साथ रश्मिका ने खींची सेल्फी
रश्मिका ने इतनी भीड़ के बावजूद अपना आपा नहीं खोया और ज्यादातर सभी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने पैपराजी के लिए भी मुस्कान के साथ पोज दिए। एक वीडियो में, रश्मिका को एयरपोर्ट पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। फैंस को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ तस्वीरें क्लिक कराने के बाद खुशी से झूमते हुए देखा गया।
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा और प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Mansoor Ali Khan: तृषा पर टिप्पणी करने के वाले मंसूर अली खान की बढ़ी मुश्किलें, चेन्नई में दर्ज हुआ मामला