फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasha Thadani At Film Azaad Trailer Launch Event With Ajay Devgn Aaman Devgan

Rasha Thadani: राशा ने फिल्म ‘आजाद’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किसको किया किस? डायरेक्टर अभिषेक देखते रह गए

Mon, 06 Jan 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 06 Jan 2025 06:11 PM IST
सार

हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट में स्टेज पर एक खास मेहमान भी नजर आया, जिसे राशा ने एक बार नहीं दो बार किस कर लिया। जानिए, कौन है वो खास मेहमान। 
 

विज्ञापन
Rasha Thadani At Film Azaad Trailer Launch Event With Ajay Devgn Aaman Devgan
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अजय देवगन स्टारर अभिषेक कपूर डायरेक्टेड फिल्म ‘आजाद’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं राशा थडानी भी स्टेज पर दिखीं। अपनी फिल्म के रिलीज होने की खुशी राशा के चेहरे पर नजर आईं। राशा के साथ स्टेज पर एक खास मेहमान भी दिखा, जिसका फिल्म में अहम रोल हैं। इसी मेहमान को राशा ने किस किया।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:Azaad Trailer Launch: मुंबई में फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, अजय बोले- दो स्टार्स को लॉन्च कर रहे हैं 

विज्ञापन

Rasha Thadani At Film Azaad Trailer Launch Event With Ajay Devgn Aaman Devgan
राशा थडानी फिल्म 'आजाद' के ट्रेलर लॉन्च पर - फोटो : सोशल मीडिया

राशा ने किसको किया किस 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राशा के साथ स्टेज पर डायरेक्ट अभिषेक कपूर मौजूद थे, इस दौरान स्टेज पर आजाद को लाया गया, जो कि एक घोड़ा है। इसी घोड़े आजाद के ईद-गिर्द ही फिल्म ‘आजाद’ की कहानी कही जा रही है। आजाद यानी इस घोड़े के साथ फिल्म के सेट पर राशा ने काफी समय बिताया, ऐसे में उन्हें इससे लगाव है। इसलिए जैसे ही राशा ने आजाद को देखा तो उसको प्यार से किस किया। यह देखकर अभिषेक कपूर भी मुस्कुरा दिए।

ये खबर भी पढ़ें:Azaad Official Trailer: ‘आजाद’ के ट्रेलर में अजय देवगन का बागी अंदाज, अमन देवगन-राशा थडानी की जमी जोड़ी
 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राशा को मिली तारीफ 
फिल्म ‘आजाद’ का कुछ दिन पहले एक गाना रिलीज हुआ, जिसमें राशा ने बेहतरीन डांस किया। इस डांस की तारीफ कई बॉलीवुड एक्टर्स ने की है। इन स्टार्स के कमेंट्स रवीना टंडन के इंस्टाग्राम पेज पर देखे जा सकते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स भी राशा की डांसिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

 

विज्ञापन

बताया फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस
‘आजाद’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राशा थडानी ने फिल्म के शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। वह कहती हैं, ‘मैं तो शूटिंग के वक्त काफी घबराई हुई थी, आज भी घबरा रही हूंं। लेकिन अजय सर से लेकर बाकी टीम मेंबर्स ने मेरी पूरी मदद की।’ फिल्म ‘आजाद’ में राशा के किरदार और अमन देवगन के किरदार के बीच एक प्यारी लव स्टाेरी भी दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed