फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Badshah reveals shah rukh khan and salman khan patchup story says they shared anecdotes with each other

Badshah: रैपर बादशाह ने साझा किया शाहरुख-सलमान से जुड़ा मजेदार किस्सा, पहली मुलाकात में मिली थी बिरयानी की दावत

Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
सार

बादशाह ने शाहरुख खान और सलमान खान के बीच मनमुटाव खत्म होने के बाद दोनों से मुलाकात की थी। अब रैपर ने पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन
Rapper Badshah reveals shah rukh khan and salman khan patchup story says they shared anecdotes with each other
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर बादशाह ने हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव के बारे में बात की। दोनों सुपरस्टार के बीच मनमुटाव खत्म होने के बाद बादशाह उनसे मिले थे। अब रैपर ने अपनी इस मुलाकात को याद करते हुए दिलचस्प किस्सा साझा किया है। कथित तौर पर सलमान खान और शाहरुख खान के बीच विवाद था। कई वर्षों तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही। हालांकि, दोनों अपने मनमुटाव भूलकर फिर से दोस्ती की राह पर आगे बढ़ें। चलिए जानते हैं रैपर बादशाह की सलमान और शाहरुख के साथ मुलाकात कैसी रही थी।

विज्ञापन

Rapper Badshah reveals shah rukh khan and salman khan patchup story says they shared anecdotes with each other
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और शाहरुख के बीच दोबारा दोस्ती होने पर बात करते हुए बादशाह ने उस घटना को याद किया, जब दोनों ने उन्हें बिरयानी खिलाई थी। बादशाह ने कहा कि मैं शाहरुख खान और सलमान खान से एक अवॉर्ड शो के बैक स्टेज पर मिला था। दोनों के बीच काफी समय के बाद समझौता हुआ था। मुझे अच्छे से याद है कि मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा था कि शाहरुख सर आपको बुला रहे हैं। मैं उनसे मिलने गया। सलमान सर भी वहां पर थे। वे दोनों आपस में बात कर रहे थे। मैं वहीं खड़ा उनको देख रहा था। इसके बाद खाना परोसा गया और उन्होंने मुझे बिरयानी खिलाई। वे एक दूसरे के साथ फनी मूड में थे और अपने किस्से साझा कर रहे थे।

Bollywood Films: इन फ्लॉप फिल्मों को टीवी पर लोगों ने दिया जमकर प्यार, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rapper Badshah reveals shah rukh khan and salman khan patchup story says they shared anecdotes with each other
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 में अभिनेत्री कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में हुई एक घटना के बाद शाहरुख और सलमान के बीच कथित तौर पर बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद कई वर्षों बाद दोनों अपने-अपने विवाद भूलकर आगे बढ़ें और साल 2013 में समझौता कर एक बार फिर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया। सलमान और शाहरुख अब पहले की तरह बेहद अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में उन्होंने 'पठान' में साथ काम किया। अब दोनों अपने फैंस को दिवाली पर बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।

Bollywood: बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं जीजा-साले की जोड़ियां, लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल

विज्ञापन

Rapper Badshah reveals shah rukh khan and salman khan patchup story says they shared anecdotes with each other
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

रैपर बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। यहां तक की सुपरस्टार के लिए ही उन्होंने अपना नाम बदला था। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, जबकि बादशाह उनका स्टेज नाम है। करियर के शुरुआती दौर में वह कूल इक्वल के नाम से जाने जाते थे। साल 2021 में 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13' में बादशाह ने खुलासा किया था कि यह शाहरुख ही थे, जिनके लिए उन्होंने अपना नाम बदला। उन्होंने बताया था मैं शाहरुख खान सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उसी समय 1999 में उनकी फिल्म 'बादशाह' रिलीज हुई थी, तभी से मेरे स्टेज का नाम बादशाह हो गया।

Boycott Jawan: शाहरुख की शोहरत के आगे बायकॉट गैंग ढेर, ‘पठान’ की कामयाबी के बाद ‘जवान’ पर ट्विटर की सीधी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed