फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rapper badshah gives shocking statment on girls in his songs

रैपर बादशाह ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'गानों में कभी लड़कियों को वस्तु की तरह पेश नहीं करुंगा'

Sun, 19 Aug 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
rapper badshah gives shocking statment on girls in his songs
Natasa Stankovic and badshah

लोकप्रिय रैपर बादशाह ने कहा कि वह अपने गानों में कभी भी महिलाओं को एक वस्तु की तरह नहीं परोसेंगे और उनका मानना है कि सेंसरशिप व्यक्तिपरक है। 32 वर्षीय रैपर ने कहा कि वह अक्सर अपने गानों में थोड़ी छूट लेते है लेकिन उन्होंने कभी भी किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया है।

विज्ञापन

rapper badshah gives shocking statment on girls in his songs
badshah

बादशाह ने मशहूर रेडियो चैनल मिर्ची 98.3 एफएम का यहां शुभारंभ करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘सेंसरशिप व्यक्तिपरक है क्योंकि कुछ लोग कुछ चीज पसंद करते होंगे जबकि अन्य नहीं या कुछ यह मानते हैं कि कुछ गलत है लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता हूं। 'मैं ऐसे परिवार से हूं जहां मेरी मां है, बहन है, पत्नी है और एक बेटी भी है। मैं कभी भी ऐसे इंसान को वस्तु की तरह नहीं पेश करुंगा जो मुझे पालता है, मेरी रक्षा करता है या मुझे प्यार करता है।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी जानबूझकर किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया। हां, मैंने संगीत में कुछ छूट ली और कुछ हंसी-मजाक किया जो मेरे दोस्त भी करते हैं। मुझे लगता है कि मैं एक तरह से पारिवारिक रैपर हूं।’  बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर चल रही चर्चा के बीच बादशाह ने इसे बेकार बताते हुए कहा कि प्रतिभा हमेशा किसी भी स्थिति में सामने आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

rapper badshah gives shocking statment on girls in his songs
badshah

कश्मीर के बारे में बादशाह ने कहा कि हालांकि कोई भी जगह 100 फीसदी सुरक्षित नहीं है लेकिन घाटी को अच्छे जनसंपर्क की जरुरत है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर को अच्छे जनसंपर्क की जरुरत है। कश्मीर खूबसूरत है, लोग अच्छे हैं और माहौल भी अच्छा है। लोग कहते हैं कि यहां हिंसा है लेकिन कृपया उत्तर प्रदेश और बिहार जाओ वहां भी हिंसा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed