फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranya Rao Gold Smuggling Case her husband Jatin Hukkeri Files For Divorce says I am in Enduring Pain Distress

Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव के पति ने दी तलाक के लिए अर्जी, कहा- मैं दर्द और परेशानी झेल रहा हूं

Thu, 03 Apr 2025 11:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 03 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

Ranya Rao Divorce: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव वर्तमान में सोने की तस्करी मामले में कथित संलिप्तता के कारण जेल में हैं। अब उन्हें एक और व्यक्तिगत झटका लगा है, क्योंकि उनके पति जतिन हुक्केरी ने तलाक के लिए अर्जी दी है।

विज्ञापन
Ranya Rao Gold Smuggling Case her husband Jatin Hukkeri Files For Divorce says I am in Enduring Pain Distress
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

विस्तार

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोने की तस्करी के मामले में कथित तौर पर शामिल होने के कारण जेल में बंद उनके पति अब एक और व्यक्तिगत चुनौती से जूझ रहे हैं। जतिन हुक्केरी ने आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन

मुश्किलों भरी रही शादी 
मीडिया से बात करते हुए जतिन ने बताया कि उनकी शादी शुरू से ही मुश्किलों भरी रही है। उन्होंने कहा, 'जिस दिन से हमारी शादी हुई है, मैं दर्द और परेशानी झेल रहा हूं। आज मैंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ समस्याएं चल रही थीं। पिछले कुछ महीनों में जतिन धीरे-धीरे रान्या से दूर होते जा रहे थे और अब उन्होंने अपनी शादी खत्म करने के लिए कानूनी कदम उठाया है।
Jaya Prada: क्यों रही जया प्रदा-श्रीदेवी के बीच दुश्मनी? अभिनेत्री के करियर-निजी जीवन से जुड़े अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के लिए एचसी पहुंचीं रान्या
मंगलवार (1 अप्रैल) को अभिनेत्री रान्या राव ने जमानत के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कुछ दिनों पहले बेंगलुरु की एक सत्र अदालत ने उनकी राहत याचिका खारिज कर दी थी। राव के वकील बीएस गिरीश ने याचिका दायर की, जिस पर उच्च न्यायालय अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।
Kareena Kapoor: करीना कपूर की बोटॉक्स से तौबा, खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए करती हैं ये काम

विज्ञापन

रान्या की जमानत याचिका खारिज
27 मार्च को बेंगलुरु की 64वीं सीसीएच सत्र अदालत ने सोने की तस्करी के एक मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज कर दी। रान्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, जब डीआरआई के अधिकारियों ने उसके पास सोना पाया था। बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डीआरआई के अतिरिक्त निदेशक अभिषेक चंद्र गुप्ता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed