{"_id":"2848be4c99d43fc313db001879d43f0d","slug":"ranvir-will-play-action-base-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांस नहीं अब एक्शन करेंगे रणबीर कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोमांस नहीं अब एक्शन करेंगे रणबीर कपूर
मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांस के बाद रणबीर कपूर अब एक्शन फिल्मों की ओर अपना ध्यान लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर 'रॉय' के बाद फिल्म प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के साथ एक और फिल्म करने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म पूरी तरह एक्शन से भरपूर होगी और इसका निर्देशन 'दबंग' और 'बेशरम' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप करेंगे।
सूत्रों के अनुसार 'बेशरम' के पिछले दिनों जारी हुए प्रोमो से टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अभिनव को अपने लिए एक्शन फिल्म बनाने को राजी कर लिया।
विज्ञापन
इस फिल्म की शूटिंग जून 2014 के बाद शुरू होगी। भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
मेहमान कलाकार नहीं
फिल्म 'रॉय' में रणबीर कपूर मेहमान भूमिका में नहीं होंगे। हाल में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि वह इस फिल्म में छोटे-से रोल में दिखेंगे, जबकि अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस के कंधों पर फिल्म का भार होगा।
विज्ञापन
लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रणबीर ने फिल्म के लिए 45 दिनों की डेट्स दी हैं, ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि उनका फिल्म में कैसा रोल होगा।
उधर, पता चला है कि जैकलीन फिल्म में डबल रोल कर रही हैं। इस मिस्ट्री फिल्म में अर्जुन और रणबीर दोनों जैकलीन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।