{"_id":"5dd21d068ebc3e54e60cf413","slug":"ranvir-shorey-wrote-a-song-know-what-he-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतकार रणवीर शौरी को नहीं है रीक्रिएशन से परहेज, अपने पहले लिखे गाने में रखी बेटे के मन की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गीतकार रणवीर शौरी को नहीं है रीक्रिएशन से परहेज, अपने पहले लिखे गाने में रखी बेटे के मन की बात
Mon, 18 Nov 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey
- फोटो : social media
भेजा फ्राई, दसविदानिया और सोन चिड़िया जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटने वाले अभिनेता रणवीर शौरी कलम के भी धनी हैं, इसका नमूना वह कुछ दिन पहले बाल दिवस पर रिलीज हुए अपने पहले गाने 'ऊपर नीचे' से दे चुके हैं। अंकुर तिवारी के गाए इस गाने को लिखने वाले रणवीर शौरी बताते हैं, “यह गाना कई साल पहले मैंने अपने करीबियों की मौजूदगी में अपने बच्चे के लिए गाया था। गाने के पीछे ख्याल था कि अगर आगे मैं ना रहूं तो इस गाने के माध्यम से अपने बेटे को अपने मन की बात कह सकूं। अंकुर ने यह गाना एक पार्टी में सुना तब उन्होंने मुझे कहा कि यह गाना वह इस्तेमाल करेंगे।”
मौजूदा दौर में बन रही नई कहानियों और गीतों के बारे में रणवीर कहते हैं, “मैं यह मानता हूं कि यह कला और मनोरंजन के लिए बहुत ही अच्छा समय है। इन दोनों ही क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों के लिए भी यह सुनहरा वक्त है। डिजिटल युग की वजह से अब कलाकार सीधे दर्शकों तक पहुंच सकते हैं पहले यह थोड़ा मुश्किल था। मैं पुराने गानों के रीक्रिएशन को भी गलत नहीं मानता। अगर कोई किसी गाने को इज्जत दे रहा है तो उसका सम्मान करना चाहिए। हालांकि यह चोरी नहीं होनी चाहिए।”