फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh and Alia Bhatt film Gully Boy new song Doori out

'गली ब्वॉय' के नए गाने में रणवीर सिंह बोले- 'कोई मुझको यूं बताए, क्यों ये दूरी और मजबूरी'

Mon, 28 Jan 2019 12:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Alia Bhatt film Gully Boy new song Doori out
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) की नया गाना 'दूरी' (Doori) रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'कोई मुझको यूं बताए, क्यों ये दूरी और मजबूरी।' ये गाना खुद रणवीर सिंह ने गाया है। 2 मिनट 31 सेकंड के इस गाने में बिना पैसे के जिंदगी जीने की मजबूरी दिखाई गई है। 
विज्ञापन


गाने का म्यूजिक ऋषि रिच ने दिया है। जावेद अख्तर और डिवाइन ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इससे पहले फिल्म को दो और गाने 'अपना टाइम आएगा' और गाना 'मेरे गली में' रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

Ranveer Singh and Alia Bhatt film Gully Boy new song Doori out
गली ब्वॉय
बता दें फिल्म गली ब्वॉय जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है जो कि मुंबई के स्ट्रीट (गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि कोचलिन और विजय राज का भी खास रोल है। 

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूजिकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेजी (नावेद शेख) की असली कहानी है। फिल्म 14 फरवरी 2019, यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 

यहां सुने नया गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed