फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer allahbadia drops cryptic comment at ramayana actor ravi dubey sargun mehta diwali party bash

क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने कर ली शादी ? रवि दुबे दिवाली में यूट्यूबर ने किया कुछ ऐसा इशारा

Sun, 19 Oct 2025 11:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 19 Oct 2025 11:00 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में रवि दुबे और सरगुन मेहता की दिवाली पार्टी में चर्चा का विषय बन गए।
 

विज्ञापन
ranveer allahbadia drops cryptic comment at ramayana actor ravi dubey sargun mehta diwali party bash
रवि दुबे-सरगुन और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveerallahbadia, sargunmehta

विस्तार

रवि दुबे की दिवाली पार्टी में सफेद कुर्ता-धोती पहने रणवीर खुश नजर आए। इस दौरान, जब रणवीर अल्लाहबादिया से 'खास शख्स' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने रहस्यमयी जवाब दिया, 'वो कभी न कभी आएगी।' इस बात ने प्रशंसकों में उत्सुकता जगा दी कि क्या वह अपने 2025 की शुरुआत में हुए ब्रेकअप के बाद किसी नए रिश्ते में हैं।
विज्ञापन

सरगुन का मजाक
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, इस पार्टी में जब रवि की पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन ने मजाक में रणवीर से पूछा, 'कितना समय लगेगा?' तो रणवीर थोड़ा शरमा गए, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अटकलें लगाईं कि 'वो' कोई नई प्रेमिका या मंगेतर हो सकती है। एक फैन ने लिखा, 'क्या सगाई हो गई?', एक और फैन ने लिखा, 'शायद वो किसी इवेंट की बात कर रहे हैं', एक और फैन ने लिखा, 'पहले उन्हें कंफर्म करने दें, फिर कुछ कहेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में रणवीर का हुआ था ब्रेकअप
2025 में राघव जुयाल के साथ बातचीत में रणवीर ने अपने 'बुरे ब्रेकअप' का जिक्र किया था, जो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से ठीक पहले हुआ था। इस ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी को और मुश्किल कर दिया था। हालांकि, दिवाली पार्टी के वीडियो से लगता है कि रणवीर अब खुश हैं। प्रशंसक अब उनकी ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

रवि दुबे का वर्कफ्रंट
रवि दुबे फिलहाल नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ काम करेंगे। इसके अलावा, वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और उन्होंने 'जमाई राजा' और 'सास बिना ससुराल' जैसे कई लोकप्रिय शो में पहचान मिली।  
 

कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया
रणवीर अल्लाहबादिया एक मशहूर यूट्यूबर हैं। रणवीर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से यह शो करते हैं। अपने पॉडकास्ट में वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा देश की कई नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणवीर को नेशनल क्रिएटर अवार्ड से मार्च 2024 में सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर डगमगा रही है वरुण-जान्हवी की फिल्म, जानें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 18वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed