फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Allahbadia Appears Before Guwahati Crime Branch Police question on samay raina Indias Got Latent show

Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर, कई घंटे चली पूछताछ

Fri, 07 Mar 2025 07:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Mar 2025 07:58 PM IST
सार

रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और अब वह इस मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Appears Before Guwahati Crime Branch Police question on samay raina Indias Got Latent show
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : PTI

विस्तार

गुवाहाटी पुलिस ने आज शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से पूछताछ की। दरअसल, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद के बाद दर्ज मामले के सिलसिले में रणवीर से पूछताछ की गई। रणवीर अल्लाहबादिया गुरुवार की रात शहर मुंबई थे। आज वह क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। उनके साथ उनके वकील भी थे।

विज्ञापन

 

रणवीर ने पुलिस के साथ किया सहयोग
संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने रणवीर अल्लाहबादिया से पूछताछ की। पूछताछ के बाद अंकुर जैन ने संवाददाताओं से कहा, 'वह दोपहर करीब 12.30 बजे अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे और उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ जारी रही। उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग किया और हमारे सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने पुलिस को भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है और जब भी उन्हें मामले के लिए बुलाया जाएगा, वह गुवाहाटी आएंगे। यह एक जारी जांच है और चार और लोगों का आना अभी बाकी है। शो के तीन प्रतिभागी, जो हमारे सामने पेश नहीं हुए हैं, उन्होंने हमें मेल भेजा है कि वे देश से बाहर हैं। हम उन्हें फिर से नोटिस भेजेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
उन्होंने बताया कि पांच यूट्यूबर्स के साथ-साथ जिस जगह पर शो की शूटिंग हुई थी, उसके मालिक का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है। रणवीर ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक प्रतियोगी से बातचीत करते हुए उसके माता-पिता के यौन संबंधों पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद पैदा हुआ और उनके खिलाफ देशभर में कई मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम जमानत दी, लेकिन उनकी टिप्पणियों को अश्लील करार दिया और कहा कि उनका गंदा दिमाग है, जो समाज को शर्मसार करता है।

विज्ञापन

आशीष चंचलानी से हुई थी पूछताछ
27 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने इस मामले में एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी से पूछताछ की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को चंचलानी को अंतरिम जमानत दे दी थी। गुवाहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को भारतीय न्याय संघ, आईटी अधिनियम, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी के अलावा मामले में नामित आरोपी अन्य यूट्यूबर कॉमेडियन समय रैना, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मुखीजा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed