{"_id":"f6ca338c-0a27-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"rani-mukherjee-and-aditya-chopras-love-blossoming","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी और आदित्य का प्यार चढ़ रहा परवान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी और आदित्य का प्यार चढ़ रहा परवान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Sep 2012 04:52 PM IST
विज्ञापन
निर्देशक आदित्य चोपड़ा से अपने प्यार को रानी चाहे कितना भी छुपाए लेकिन वो कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। ऐसा ही कुछ आदित्य और रानी के मामले में भी हो रहा है। इन दिनों रानी अपनी फिल्म 'अय्या' का जमकर प्रमोशन कर रही है लेकिन इंटरव्यू के लिए अक्सर वे पत्रकारों को आदित्य के स्टूडियों ही बुला लेती है जबकि उनकी फिल्म 'अय्या' का दूर-दूर तक इस स्टूडियो या यशराज बैनर से कोई कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
स्टूडियो में रानी बहुत ही सहज लगती है, एक शब्द में बोले तो रानी वहां की महारानी लगती है। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों एयरपोर्ट पर भी एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आएं थे। दोनों की खुल्लेआम बढती नजदीकियां इस बात का शायद सबूत है कि जल्द ही यह अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इकरार करने वाले हैं।
विज्ञापन