फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukharji on his pregnancy

प्रेगनेंसी पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 24 Jul 2014 03:39 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
rani mukharji on his pregnancy

रानी मुखर्जी अपनी शादी के बाद एक बार फिर से चर्चाओं में गई हैं, और इस बार जो खबरें उन्हें लेकर उड़ रही हैं वह हैं उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें हैं। यह खबरें उठी हैं रानी की 'झलक दिखलाजा' के सेट से जहाँ उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म 'मर्दानी' के प्रोमोशन के लिए शिरकत की थी।

विज्ञापन

चढ़ नहीं पा रहीं थीं सीढ़िया

rani mukharji on his pregnancy

कथित तौर 'झलक दिखला जा' में शिरकत करने से पहले रानी डॉक्टर के पास भी गई थी। वहीं खबरें तो यह भी है कि इन दिनों रानी के चेहरे पर कुछ अलग सी दमक भी दिख रही है। जिस से वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं शो में भी करण और माधुरी उनकी कुछ ज्यादा ही देखभाल करते दिखे। जब वह सीढियाँ चढ़ रही थी, उन्हें सहारा दिया गया। जिस से उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें उड़नी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ दी चुप्पी

rani mukharji on his pregnancy

​लेकिन इन सभी अफवाहों पर रोक लगाते हुए उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "यह बेहद अचंभे की बात है कि इस तरह की खबरें आ रही हैं। मैं वायरल बुखार ​जैसे गंभीर ​दौर से गुजर रही हूँ। और बड़ी ही मुश्किल से मैं 'झलक दिखलाजा' के अपने वायदें को पूरा कर पाई हूँ। मैं पूरी तरह से व्यावसायिक हूँ, और मेरी प्रार्थना है कि आप कृपया इस तरह की अनावश्यक अफवाहों को बढ़ावा ना दे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed