फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rangbaaz  darr ki rajneeti trailer out vineet kumar singh and aakanksha singh zee5 original series

Rangbaaz 3: रंगबाजी के साथ फिर 'डर की राजनीति' करेंगे विनीत कुमार, भौकाली है ट्रेलर

Fri, 15 Jul 2022 10:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Jul 2022 10:55 PM IST
सार

रंगबाज के तीसरे सीजन का भी ट्रेलर आउट हो गया है। इस सीजन में पहले से ज्यादा डर, राजनीति, भ्रष्टाचार और अपराध देखने को मिलेगा। 
 

विज्ञापन
rangbaaz  darr ki rajneeti trailer out vineet kumar singh and aakanksha singh zee5 original series
विनीत सिंह , आकांक्षा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विनीज कुमार सिंह की दमदार एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने हमेशा अपने अवतार से लोगों को चौंकाया ही है। जी5 की वेब सीरीज रंगबाज के भी दोनों सीजन में उनकी दमदार अदाकारी देखने को मिली है। और अब रंगबाज के तीसरे सीजन का भी ट्रेलर आउट हो गया है। इस सीजन में पहले से ज्यादा डर, राजनीति, भ्रष्टाचार और अपराध देखने को मिलेगा। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित, 'रंगबाज़: डर की राजनीति' का 29 जुलाई को प्रीमियर होना है। 

विज्ञापन

इस वेब सीरीज में विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, राजेश तैलंग, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रशांत नारायणन, विजय मौर्य, सुधन्वा देशपांडे, सोहम मजूमदार और अशोक पाठक शामिल हैं। 'रंगबाज - डर की राजनीति' विनीत कुमार सिंह के कैरेक्टर हारून शाह अली बेग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गैंगस्टर से रॉबिनहुड स्टाइल का राजनेता बन जाता है।  इस सीरीज में वह बिहार के स्माल टाउन मिडल क्लास फैमिली से हैं, जो बहुत ही पावरफुल और इनफ्लुएंशियल इंसान बन जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में देखा जा सकता है साहेब को 11 साल बाद जेल से रिहा किया गया है। उसे हत्या, अपहरण और जबरन वसूली सहित 32 से अधिक आपराधिक मामलों के आरोप में कैद किया गया था। हारून शाह अली बेग का अब एक मकसद है चुनाव लड़ना और जीतना। जीत के दावे के साथ वह अपने क्षेत्र में उतरता है। उसने यह साफ कर दिया है कि वह जो चाहता है उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसके लिए भले ही उसे चाहे कुछ भी करना पड़े। 

विज्ञापन

rangbaaz  darr ki rajneeti trailer out vineet kumar singh and aakanksha singh zee5 original series
रंगबाज - फोटो : सोशल मीडिया

विनीत कुमार सिंह का कहना है कि अजय राय उनका लकी चार्म हैं और उनके साथ काम करके हमेशा अच्छा अनुभव रहा है। इसके अलावा वह हमेशा से नवदीप सिंह के साथ काम करना चाहते हैं। गैंगस्टर राजनीति की डार्क दुनिया वास्तव में आकर्षक है - यह किरदार बहुत ही कॉम्प्लेक्स है क्योंकि एक तरफ वह अपने कारनामों के माध्यम से शक्ति और धन प्राप्त करता है, और फिर उसकी सफलता के बाद वह उन लोगों से समर्थन पाता है जिनकी वह मदद करता है। उन्होंने कहा, इस चरित्र को निभाने में मुझे बहुत मजा आया।

वहीं सीरीज में लीड कैरेक्टर के रुप में नजर आईं आकांक्षा सिंह का कहना है कि जब से मैंने इस सीजन को संभाला है, तब मुझे इसके बारे में तो पता ता, लेकिन इसके लिए जिम्मेदारी का एहसास अब हुआ है उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है, पिछली बार की तरह इस सीजन का भी पर्दे पर जादू चलेगा। सीरीज के निर्देशक सचिन पाठक ने कहा- दूसरे सीजन से रंगबाज फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है और जो सबसे रोमांचक है वह यह है कि हर सीजन में नए अभिनेताओं और पात्रों के साथ एक नई कहानी है। उम्मीद है लोगों को ये सीरीज पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed