करीना के मां बनने पर उनके बाप ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर मां बन रही हैं या नहीं या प्रश्न शायद करीना कपूर के चाहने वाले फैंस के बीच बढ़ता ही जा रहा है। इस बारे में सैफ अली खान की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
लेकिन अब करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस बारे में अपनी खामोशी तोड़ी है। रणधीर कपूर का कहना है कि उनकी बेटी की फिलहाल मां बनने की कोई प्लानिंग नहीं है। वह अभी पूरी तरह से कैरियर को देना चाहती हैं। हां एक वक्त जरूर आएगा जब उसकी प्राथमिकताओं में बनना शामिल होगा।
नहीं चाहिए किसी की सलाह
अपनी आने वाली फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के सिलसिले में पत्रकारों से बात कर रहे रणधीर ने कहा कि मुझे अपने दो नातियों पर बहुत नाज है और मैं अक्सर उनसे मिलने जाता हूं। वह करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के बारे में बात कर रहे थे। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपनी मां बबिता के साथ मुंबई में रहती हैं।
करीना के मसले पर रणधीर ने कहा कि आज के बच्चे खुद से जुड़े फैसले लेने में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि करीना कपूर कब मां बने या नहीं इसका फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए।