{"_id":"58c231384f1c1bc350dc4672","slug":"randeep-hooda-to-host-mtv-big-f-season-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी रियलिटी शोज को ठुकरा 'MTV Big F' का दूसरा सीजन होस्ट करेंगे रणदीप हुड्डा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सभी रियलिटी शोज को ठुकरा 'MTV Big F' का दूसरा सीजन होस्ट करेंगे रणदीप हुड्डा
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद रणदीप हुड्डा अब छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। रणदीप एमटीवी इंडिया के शो 'बिग एफ' को होस्ट करते दिखेंगे। यह शो युवा लोगों की फैंटेसी पर बेस्ड है।
इस शो के बारे में रणदीप काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अपने फैंस तक पहुंचने के लिए टीवी का माध्यम सबसे अच्छा है। इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उन्हें कई शो ऑफर हुए हैं लेकिन आजतक उन्हें कोई पसंद नहीं आया। 'बिग एफ' के बारे में भी वह पहले राजी नहीं थे। उन्हें इस शो के पहले सीजन की जानकारी नहीं थी, लेकिन चैनल के मार्केटिंग चीफ से बात करने के बात उन्होंने शो के लिए हामी भर दी। आपको बता दें कि इस शो का पहला सीजन बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने होस्ट किया था।