फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda rushed to hospital following appendicitis attack

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए रणदीप हुड्डा, ऑपरेशन आज

Tue, 19 Apr 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda rushed to hospital following appendicitis attack

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'सरबजीत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की हर तरफ तारीप हो रही है। दूसरी तरफ उनकी सेहत बेहद खराब है। रणदीप काफी समय से अपेंडिक्स की परेशानी से जूझ रहे हैं। वो कई बार तेज दर्द झेल चुके हैं। रणदीप 'सरबजीत' इन दिनों सलमान खान के साथ 'सुल्तान' की शूटिंग में लगे हैं।

विज्ञापन


सुल्तान के सेट पर रणदीप के साथ जो हुआ उसको देखकर वहां मौजूद लोग मौजूद एकबारगी तो डर ही गए। सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की दिल्ली में चल रही शूटिंग के दौरान अभिनेता रणदीप हुड्डा रविवार शाम बेहोश हो गए।
विज्ञापन


रणदीप को रविवार देर शाम शूटिंग के दौरान अपेंडिक्स का दर्द उठा और वो बेहोश हो गए।  रणदीप की हालत खराब होते देख, उनको दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से बीमार थे रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda rushed to hospital following appendicitis attack

सुल्तान की प्रवक्ता की ओर से दिए बयान में बताया गया, "रणदीप इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे थे और कुछ दिनों से परेशान भी थे लेकिन शूटिंग शेड्यूल के कारण वो इसे नजरअंदाज कर रहे थे।" इस फिल्म में सलमान के कोच की भूमिका निभा रहे रणदीप शॉट की तैयारी कर रहे थे जब उन्हें दर्द उठा, दर्द इतना ज्यादा था कि वो बेहोश हो गए।

रणदीप पिछले कुछ समय से काफी व्यस्त हैं और वो एकसाथ तीन फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं जिनमें पहली है 'सरबजीत', दूसरी उनकी सोलो फिल्म 'लाल रंग' और तीसरी 'सुल्तान'।

रणदीप को दिल्ली को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और सोमवार शाम उनका ऑपरेशन किया जाएगा, फिल्म की प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed