Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग ऑफिशियल किया अपना रिश्ता, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में लिन लैशराम के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। अपने रिश्ते को कंफर्म करने के बाद अब अभिनेता लगातार खबरों में बने हुए हैं।
विस्तार
मनोरंजन जगत में अक्सर कई कपल्स सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मी गलियारों में अक्सर इन कपल्स की चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अब बी टाउन में एक और सेलिब्रिटी कपल की एंट्री हो चुकी है। बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में लिन लैशराम के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। अपने रिश्ते को कंफर्म करने के बाद अब अभिनेता लगातार खबरों में बने हुए हैं।
रणदीप हुड्डा बीते कई समय से लिन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अब एक्टर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, अभिनेता ने दीवाली के मौके पर मैरी कॉम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।
Actress Assault Case: यौन शोषण मामले में मलयालम अभिनेता और दोस्त की याचिका खारिज, अगले महीने फिर होगी सुनवाई
इंस्टाग्राम पर साझा की गईं अभिनेता की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही लगातार इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिन और उनके माता-पिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। रणदीप ने ही नहीं बल्कि खुद लिन ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर रणदीप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई इन तस्वीरों में लिन और रणदीप भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Koti Kanta Gaayana: राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कोटि कांता गयाना, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- दुनिया भर के लिए प्यार और रोशनी ।इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- आप इसी तरह खुश रहो। वहीं एक ने कमेंट करते हुए पूछा- रणदीप भाई यह भाभी है क्या? इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लिन लैशराम की बात करें तो वह एक एक्ट्रेस और ज्वेलरी डिजाइनर हैं, जो ओम शांति ओम और मैरीकॉम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Gumnaam Sitare: ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बन गए थे राहुल रॉय, फिर 25 फिल्में फ्लॉप हुईं और…