फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   randeep hooda about his role in movie mai aur charles

'रामायण देखकर कोई राम नहीं बना, फिर हत्यारा क्यों बनेगा'

Thu, 22 Oct 2015 08:47 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
randeep hooda about his role in movie mai aur charles

फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में चर्चित अपराधी चार्ल्स शोभराज का किरदार निभा रहे रणदीप हुड्डा का कहना है कि फिल्मों अपारध को नहीं बढ़ाती हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म में शोभराज का किरदार निभा रहे हैं। उनका इस किरदार के बारे में कहना है कि  शोभराज के किरदार का फायदा तो अमिताभ बच्चन ने भी उठाया है। रणदीप हुड्डा कहते हैं 'डॉन' के डॉयलॉग चार्ल्स से ही प्रेरित थे।

विज्ञापन


रणदीप का कहना है कि, 'अमित जी की फिल्म डॉन का मशहूर डायलॉग '11 मुल्कों की पुलिस..' चार्ल्स शोभराज की निजी जिंदगी से लिया गया था।' 'मैं और चार्ल्स' में शोभराज की भुमिका में नजर आनेवाले रणदीप ने 'चार्ल्स शोभराज के बारे में 10 साल कि उम्र में सुना था।' और वो 'बचपन से ही चार्ल्स को बहुत ही ग्लैमरस इंसान' के रूप में जानते हैं।
विज्ञापन


डॉन के डॉयलॉग के जिक्र के साथ ही वो कहते हैं आज अमिताभ बच्चन इतने बडे सुपर स्टार हैं, शायद मेरे लिए भी चार्ल्स शोभराज पर बनी यह फिल्म शुभ साबित हो! 14 साल के अपने फिल्मी करियर में रणदीप ने हालांकि कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उन्हें फिल्मों के चुनाव पर मलाल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फिल्म को देखकर कोई अपराधी कैसे बन जाएगा'

randeep hooda about his role in movie mai aur charles

साल 2006 में आई निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कि फिल्म 'रंग दे बसंती' में रणदीप को भगत सि्ंह का किरदार ऑफर हुआ था, जिसे बाद में अभिनेता सिद्धार्थ सूर्यनारायण ने निभाया। रणदीप ने कहा कि उन्हें इस बात का बडा अफसोस है कि वो 'रंग दे बसंती' नहीं कर सके। मगर उन्हें इस बात को सोचकर दुख होता है कि उन्हें 'इस किरदार को मना करने का कारण ही याद नहीं है।' वो कहते हैं अगर उन्हें कारण याद आ जाए तो शायद अफसोस भी चला जाएगा।

रणदीप का कहना है कि फिल्मों के किरदार का युवा पीढी पर गलत असर नहीं होता। वो कहते हैं, 'जब 'रामायण' देखकर कोई राम नहीं बना और 'मुन्ना भाई' से कोई गांधी नहीं बना तो इस फिल्म को देखकर कोई अपराधी कैसे बन जाएगा?'

उनकी सलाह है कि 'चार्ल्स को बतौर अपराधी नहीं बल्कि एक किरदार की तरह देखें।' हालांकि वो अंत में ये कहना नहीं भूलते कि फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई हैं ना की सीख देने के लिए।'मैं और चार्ल्स' 30 अक्टुबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed