रणबीर करेंगे ऋषि कपूर का किरदार
रणबीर कपूर ने यूं तो कई किरदार निभाए हैं, पर अब वह जो किरदार निभाने वाले हैं, वह उनकी ज़िंदगी का सबसे अहम किरदार होगा। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर का किरदार निभाने जा रहे हैं।
खबर है कि रणबीर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल मुश्किल' में अपने पिता ऋषि कपूर की साल 1977 की फ़िल्म 'दूसरा आदमी' का किरदार करेंगे।
'दूसरा आदमी' की कहानी है एक महिला की (राखी) जो कम उम्र के व्यक्ति (ऋषि कपूर) के प्रेम में पड़ जाती हैं और जो उन्हें उनके पुराने प्रेमी की याद दिलाता है।
रणबीर के साथ दिखेंगी एश्वर्या और अनुष्का
आज रणबीर कपूर को आने वाले दिनों का बॉलीवुड सुपर स्टार्स कहा जाता है। पर अभी तक उनकी जोड़ी अधिकतर कम उम्र की हीरोइनों के साथ नजर आती रही है। लेकिन इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ एश्वर्या भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में इस जोड़ी को पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्प होगा।
फिल्म 'ऐ दिल मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन राखी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। वैसे फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की जोड़ी नज़र आएगी।