{"_id":"a9dad07b11af111e5914b77c17b379a4","slug":"ranbir-wants-youth-caste-his-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और रणबीर से सुझाया बदलाव का नुस्खा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...और रणबीर से सुझाया बदलाव का नुस्खा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर अब फिल्मों के साथ देश के बदलाव की बात भी कर रहे हैं। उन्होंने एक नुस्खा सुझाया है।
विज्ञापन
फिल्म 'राजनीति' में मुख्य भूमिका निभा चुके अभिनेता रणबीर कपूर ने युवाओं से आग्रह किया कि यदि आप बदलाव लाना चाहते हैं, तो वोट जरूर करें। रणबीर ने मंगलवार को मिजवान फैशन शो के दौरान कहा, "मेरा मानना है कि यह बेहद जरूरी है कि देश का युवा वोट दे। यदि देश में बदलाव लाना चाहते हैं, तो उन्हें अपना वोट देना होगा।"
फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग कर रहे रणबीर ने कहा, "जब तक युवा यह विचार नहीं करते कि देश का नेतृत्व वे किसके हाथों में देना चाहते हैं, किसी बदलाव की उम्मीद बेमानी है।"
विज्ञापन
रणबीर ने आगे कहा कि देश के युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर बदलाव की आंधी ला सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हम हमेशा कई बातों को लेकर शिकायत ही करते रहते हैं कि देश में यह नहीं हो रहा, वह नहीं हो रहा। लेकिन मेरा मानना है कि आपको जिम्मेदारी लेनी चाहिए और आपको अपने हिसाब से दुनिया बदलनी चाहिए, फिर तो सबकुछ अच्छा-अच्छा होगा।"
विज्ञापन