बेशरम बनने के बाद अब रणबीर बनेंगे भगवान शिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्दे पर बेशरम बनने के बाद रणबीर कपूर अब भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन संभवतः अयान मुखर्जी करेंगे।
यूं तो निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अमीष त्रिपाठी के बेस्टसेलर उपन्यास "मेलुहा के मृत्युंजय" के फिल्म-अधिकार पहले ही खरीद लिए हैं।
अब बारी इसके लिए रोल तय करने की है। इसमें से एक रोल लगभग तय हो गया। खबर है कि रणबीर कपूर फिल्म में शिव की भूमिका निभाएंगे।
ये उपन्यास अमीष त्रिपाठी ने लिखा है। भगवान शिव पर आधारित इस उपन्यास को फिल्म में तब्दील करने की चुनौतियों के बारे में करण पहले ही कह चुके हैं कि ये एक ऐसी फिल्म है जो हमारी प्रोडक्शन कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
इसे फिल्म में तबदील करने के लिए विशेष टीम तैयार की जा रही है। खासतौर पर पटकथा लेखन के लिए काफी सतर्कता बरती जा रही है।