रणबीर की सर्जरी, अस्पताल में हुए भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ है। रणबीर पिछले कुछ दिनों से ऐडनॉइड टॉन्सिल की वजह से परेशान थे। उनकी यह समस्या रह-रहकर उठ रही थी।
खास बात यह रही कि रणबीर ने अपनी यह सर्जरी अपने जन्मदिन के एक दिन के बाद कराई। 28 सितंबर को रणबीर को जन्मदिन था उसके एक दिन के बाद रणबीर की सर्जरी हुई।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ऋषि कपूर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 'रणबीर की ऐडनॉइड सर्जरी का आपरेशन हुआ है। ये साइनस की तरह सामान्य चीज है। रणबीर ने पांच दिन की छुट्टी ली थी इसलिए उन्होंने ऑपरेशन करा लिया।
जन्मदिन से पहले बर्थडे पार्टी
जन्मदिन के बाद रणबीर जरूर अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन जन्मदिन के एक दिन पहले उन्होंने जमकर पार्टी मनाई। यह रणबीर के लिए एक तरह का सरप्राइज था।
कैट इस पार्टी का आयोजन अयान मुखर्जी के साथ मिलकर काफी समय से कर रही थी। रणबीर के इस जन्मदिन को कैट बेहद खास बनाना चाहती थी। जिसके लिए कैट ने रणबीर के करीबी दोस्तों को आरामदायक डिनर पार्टी में बुलाया।
कैट ने रणबीर के हर उस दोस्त को बुलाया था जो उनका बेहद करीबी हो। यही नही रणबीर अपने दोस्तों को वहां पाकर बेहद खुश हो गए।