फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor said Some people had issue with Animal but fans proves nothing beyond love for movies

Ranbir Kapoor: 'एनिमल से एक वर्ग को दिक्कत, दर्शकों को नहीं', आलोचनाओं पर बोले रणबीर कपूर

Sun, 07 Jan 2024 06:46 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 07 Jan 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor said Some people had issue with Animal but fans proves nothing beyond love for movies
रणबीर कपूर - फोटो : social media
वर्ष 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। 'एनिमल' जहां बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। वहीं, इस फिल्म को हिंसा का महिमामंडन करने के लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। शनिवार रात 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा आपत्ति के बाद भी यह फिल्म साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।
विज्ञापन


फिल्म की सफलता का संदीप वांगा को दिया श्रेय 
उन्होंने कहा,'मैं आप सभी का 'एनिमल' के जश्न में शामिल होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक ऐसी फिल्म है, जिससे एक वर्ग के लोगों को आपत्ति थी, लेकिन दर्शकों से मिले भरपूर प्यार से यह साबित होता है कि एक फिल्म के लिए प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं है। रणबीर ने आगे कहा कि 'एनिमल' में क्राइम, एक्शन ड्रामा, स्त्री द्वेषपूर्ण और क्रूर हिंसक करार दिए जाने के बावजूद भी ये फिल्म साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। संदीप वांगा की प्रशंसा करते हुए रणबीर ने कहा, 'फिल्म की सफलता का श्रेय संदीप वांगा को जाता है, उनका बिना यह सब नहीं हो पाता। इस फिल्म को विश्वास के साथ बनाना उनका दृष्टिकोण था।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना ने फैंस-स्टार के समीकरण पर डाला प्रकाश, बोलीं- मूर्खतापूर्ण व्यवसाय पर आश्चर्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन


एनिमल के निर्माता और निर्देशक को कहा धन्यवाद 
'एनिमल' के किरदारों पर बात करते हुए कहा, 'फिल्म में हर किरदार बहुत खास और आकर्षक था। हर किसी की कड़ी मेहनत के कारण फिल्म को सफलता मिली है। मैं निर्माता, गीतकार, संगीतकारों और पूरी टीम को धन्यवाद कहना चाहता हूं।' बॉबी देओल को लेकर कहा, 'मैंने तुमसे कहा था बॉबी कि यह तुम्हारी जिंदगी बदल देगा। मूक गैंगस्टर अबरार हक की भूमिका एनिमल के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गई।' तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे यह अवसर देने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं संदीप सर को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं।'

जश्न में ये सितारे हुए शामिल 
सफलता के जश्न में रेड्डी वांगा और 'एनिमल' अभिनेता अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, प्रेम चोपड़ा, सुरेश ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और सिद्धांत कार्निक ने भाग लिया। इनके अलावा आलिया भट्ट, नीतू सिंह, महेश भट्ट, विवेक ओबेरॉय, राधिका मदान और फिल्म निर्माता अनीस बज्मी, फराह खान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: जावेद अख्तर की टिप्पणी पर भड़के एनिमल के निर्माता, बोले- अगर यह कोई महिला कहती तो लोग मनाते जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed