फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role In Ramayana Says Becoming A Father Was Turning Point

‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’, रणबीर कपूर ने रिजेक्ट कर दिया था भगवान राम का किरदार; फिर इस वजह से कहा हां

Wed, 01 Apr 2026 08:53 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:53 AM IST
सार

Ranbir Kapoor In Ramayana: ‘रामायण’ से रणबीर कपूर की भगवान राम के किरदार में पहली झलक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस भूमिका के लिए पहले मना कर दिया था। जानिए फिर क्यों किया हां और कैसे की अपने किरदार की तैयारी…

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role In Ramayana Says Becoming A Father Was Turning Point
रणबीर कपूर रामायण में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से रणबीर कपूर के किरदार राम की पहली झलक जल्द ही सामने आने वाली है। लेकिन इससे पहले फिल्म की कास्ट न्यूयॉर्क पहुंचीं, जहां फिल्म की पहली झलक को दिखाया गया। इस दौरान निर्देशक और निर्माता के साथ रणबीर कपूर भी नजर आए। यहां रणबीर कपूर ने खुद के इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में बात की। साथ ही रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ‘रामायण’ को करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

रणबीर ने ऐसे की किरदार की तैयारी
कार्यक्रम में रणबीर ने इस महाकाव्य में भगवान राम की भूमिका निभाने के अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसर के बारे में बात की। जब उनसे इस किरदार को निभाने की तैयारी के बारे में पूछा गया, तो रणबीर ने बताया कि मुझे लगता है कि मेरी तैयारी उसी दिन शुरू हुई जब मैंने रामानंद सागर की 'रामायण' देखी।

विज्ञापन


यह हमारे मन में इतनी गहराई से बसी हुई है और हमारे भीतर इतनी गहराई से समाई हुई है कि हमें इस कहानी और भगवान राम की यात्रा पर बहुत गर्व है। जब मुझे यह भूमिका निभाने का मौका मिला, तो निश्चित रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ी। न केवल शारीरिक, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक भी तैयारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इसे समझने और पूरी तरह से ईमानदार होने के बारे में है। भगवान राम को सदियों से दुनिया भर में अरबों लोग प्यार करते आए हैं और हमारे जाने के बाद भी उनका प्यार बना रहेगा। मुझे इस किरदार और रामायण की कहानी से बहुत प्यार और सम्मान है। इसलिए जब यह भावना मेरे मन में बसी होती है, तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है।

Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role In Ramayana Says Becoming A Father Was Turning Point
रणबीर कपूर रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

ठुकरा दिया था ‘रामायण’ का ऑफर
इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले 'रामायण' का रोल ठुकरा दिया था और भगवान राम का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। अपनी झिझक को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि मुझे याद है जब नमित ने मुझे लगभग चार साल पहले यह रोल ऑफर किया था, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी नहीं। मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, अच्छा नहीं हूं और मैं इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा।

Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role In Ramayana Says Becoming A Father Was Turning Point
रणबीर कपूर, राहा और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पिता बनना और भगवान राम का किरदार निभाना जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़
हालांकि, फिल्म के ऑफर और बेटी राहा के पिता बनने की खुशी के संयोग पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि वह डर बहुत जल्दी कृतज्ञता में बदल गया। क्योंकि मेरे जीवन में ऐसे अवसरों की बहुत जरूरत थी। मैं अपने जीवन के ऐसे दौर में था जहां मुझे अपना जीवन और जीवनशैली बदलने की जरूरत थी। मैं पहली बार पिता बना था। मुझे लगता है कि भगवान राम का रोल निभाने और पिता बनने का यह सुखद संयोग मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role In Ramayana Says Becoming A Father Was Turning Point
फिल्म, 'रामायण' - फोटो : x
2 अप्रैल को सामने आएगी ‘राम’ की पहली झलक
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म से भगवान राम यानी रणबीर कपूर के किरदार की पहली झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर रिलीज होनी है। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी कास्ट दिखाई देगी। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed