फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details

रणबीर कपूर के ट्रिपल रोल से लेकर हैवी बजट तक, जानिए नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी खास बातें

Thu, 02 Apr 2026 07:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Apr 2026 07:30 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इसके बाद दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। इससे पहले जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
रामायण फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘रामायण’ फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की तैयारियां बड़े लेवल पर हो रही हैं। फिल्म कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इसको लेकर फैंस में अभी से ही खासा क्रेज है। आज इसका टीजर रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ बातें, जो इसे और खास बनाती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
रणबीर कपूर रामायण - फोटो : अमर उजाला

रणबीर कपूर का ट्रिपल रोल 
'रामायण' में रणबीर कपूर ट्रिपल रोल निभा सकते हैं। सबसे पहले तो वे राम के किरदार में नजर आएंगे, लेकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वे भगवान विष्णु और महर्षि परशुराम के भी किरदार में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि भगवान परशुराम के लुक में उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। बता देंं कि उनका यह ट्रिपल रोल भगवान विष्णु के अवतारों के संबंध को दर्शाने के लिए होगा। 

Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी स्टार कास्ट 
फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी। मूवी में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे, जो राम का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। साउथ स्टार यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे।

वहीं, खबरें हैं कि एक्टर राघव जुयाल मेघनाद के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह सुर्पनखा के किरदार में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे। 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

भव्य सेट और हैवी बजट 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका कुल बजट ₹4000 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है।

फिल्म के लिए अयोध्या और लंका के लिए विशाल सेट का निर्माण किया गया है। सिनेमैटिक अनुभव और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स के लिए 'डबल नेगेटिव' (DNEG) कंपनी काम कर रही है, जो पहले ऑस्कर भी जीत चुकी है।

Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
हंस जिमर और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

हंस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक 
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान एक साथ म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, जिससे इस फिल्म की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

Ranbir Kapoor Ramayana Budget Star Cast Hans Zimmer Music and Release Plan Details
गाइ नॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन के लिए टॉप लेवल के एक्सपर्ट 
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स को चुना गया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के स्टंट को-ऑर्डिनेटर टेरी नोटरी का है। उनके साथ, 'थॉर: लव एंड थंडर' के स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस भी फिल्म के एक्शन सीन्स को डिजाइन कर रहे हैं। ये एक्सपर्ट्स फिल्म में एक्शन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

दो पार्ट में रिलीज होगी मूवी
फिल्म की डिटेलिंग के लिए टॉप लेवल के एक्सपर्ट्स को चुना गया है। इस वजह से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed