फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential List Sundar Pichai And Chef Vikas Khanna Also Make It

रणबीर कपूर टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल, आयुष्मान खुराना ने एक्टर को बताया लीजेंड

Wed, 15 Apr 2026 09:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 09:38 PM IST
सार

Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने जा रहे अभिनेता रणबीर कपूर के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ी है। रणबीर 2026 के टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं। जानिए रणबीर के लिए मैग्जीन की ओर से क्या कहा गया…

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential List Sundar Pichai And Chef Vikas Khanna Also Make It
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइम मैग्जीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस प्रतिष्ठित सूची में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर के अलावा लिस्ट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और शेफ विकास खन्ना का भी नाम शामिल है। 

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने लिखा रणबीर के लिए लेख
आज जारी हुई इस लिस्ट में वित्त, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की ओर से अब तक इस उपलब्धि पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फीचर में रणबीर कपूर के लिए लिखा गया लेख अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा है।

विज्ञापन


इसमें आयुष्मान ने लिखा, ‘कुछ अभिनेता विरासत बनाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला से ही विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर इसी श्रेणी में आते हैं। भारतीय सिनेमा जैसी इंडस्ट्री में हम अक्सर महानता को शोर-शराबे से मापते हैं, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फैंस की दीवानगी, ओपनिंग वीकेंड। लेकिन कभी-कभी कोई अभिनेता कुछ ऐसा कर दिखाता है, जो शांत होते हुए भी कहीं अधिक स्थायी होता है। दर्शकों के रूप में हमारी इमोशनल शब्दावली। रणबीर यही काम अपनी फिल्मों के साथ करते आ रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential List Sundar Pichai And Chef Vikas Khanna Also Make It
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

विश्व स्तर पर हमारे कल्चर को दिखा रहे रणबीर
अपने लेख में आयुष्मान ने आगे लिखा, ‘ऐसी दुनिया में जहां अभिनय को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, रणबीर उसे अपने भीतर उतारते हैं। वो शांत संयम से हमारे कल्चर को दिखाते हैं। वो उस भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अंततः खुद को सुनना सीख रहा है और अपनी सरल प्रामाणिकता से एक छाप छोड़ते हैं।

वैश्विक स्तर पर रणबीर जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण कल्चरल ब्रिज (पुल) बन जाते हैं। वो एक ऐसे भारत का प्रतीक हैं, जो न केवल आकार में बल्कि संवेदनशीलता में भी विकसित हो रहा है। हमारा सिनेमा दुनिया को प्रभावित कर रहा है।

रणबीर सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं हैं, बल्कि एक कहानीकार हैं जो ग्लोबल ऑडियंस से बात कर रहे हैं। उन्हें एक ऐसे पौराणिक देश की कहानियां सुना रहे हैं, जहां रामायण जैसे महाकाव्यों ने अन्य सभ्यताओं और संस्कृतियों को प्रेरित किया है।’

Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential List Sundar Pichai And Chef Vikas Khanna Also Make It
विकास खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विकास खन्ना ने बताया गर्व की बात
वहीं मशहूर शेफ विकास खन्ना ने भी टाइम की 100 लोगों की सूची में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। विकास ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की 2026 टाइम 100 सूची में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।

यह सम्मान मुझे मेरी दादी, मां और बहन की वजह से मिला है। उन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और उनके बलिदान, आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने ही मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि भारत और हमारी पाक कला की विरासत के लिए एक जीत है, जिसकी सराहना दुनिया भर के लोग करते हैं।

इस सम्मान के साथ मैं अपने देश के लोगों को अपने सपनों को पूरा करने और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं।’ इस प्रतिष्ठित सूची में राल्फ लॉरेन, केट हडसन, एथन हॉक, मार्क केली और हिलेरी नाइट जैसे नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed