फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor is not happy with his upcoming movie Tamasha

रिलीज से पहले ही 'तमाशा' से नाखुश हैं रणबीर कपूर

Wed, 29 Jul 2015 06:45 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor is not happy with his upcoming movie Tamasha

इन दिनों फ्लॉप फिल्मों की समस्या से जूझने वाले सितारों में रणबीर कपूर शामिल है। रॉय और बॉम्वे वेलवेट की नाकामियों से परेशान रणबीर की पूरी उम्मीद निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा पर टिकी हुई है।

विज्ञापन


फिल्म में पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण रणबीर की हीरोइन हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और बताया जा रहा है कि यह भी 'ये जवानी है दीवानी' की तर्ज पर एक हंसती-खेलती लव स्टोरी है।
विज्ञापन


रणबीर फिल्म में उसी फिल्म की तर्ज पर खिलंदड़ युवा बने हैं। परंतु सूत्र खबर लाए हैं कि रणबीर फिल्म के कुछ हिस्सों से खुश नहीं हैं और चाहते हैं कि उन्हें फिर से शूट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में निर्देशक से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि इम्तियाज और रणबीर के बीच में फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर गंभीर चर्चा पिछले दिनों हुई।

रणबीर चाहते है फिर से हो कुछ हिस्सों की शूटिंग

Ranbir kapoor is not happy with his upcoming movie Tamasha

रणबीर ने निर्देशक से कहा कि उन्हें लगता है कुछ हिस्सों की शूटिंग फिर से होनी चाहिए क्योंकि उसका असर सही नहीं है। दोनों ने इस मामले में निर्माता साजिद नाडियाडवाला से भी बातचीत की।

रणबीर फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी इस बार बहुत सजग हैं और सारी योजना अपनी निगरानी में बनवा रहे हैं। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक रणबीर अपनी अगली फिल्म ऐ दिल है।

मुश्किल की शूटिंग शुरू होने से पहले तमाशा के दृश्य को फिर से शूट कर लेना चाहते हैं। जानकारों के अनुसार पिछली फ्लॉप फिल्मों से परेशान रणबीर को पूरा भरोसा है कि तमाशा उनके डगमगाते करिअर को जरूर सहारा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed