{"_id":"5b72a02742c79254e21adbb6","slug":"ranbir-kapoor-hit-back-to-sanju-producer-vidhu-vinod-chopra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'संजू' की सफलता के बाद बदले रणबीर कपूर के सुर, बोले- फ्लॉप फिल्में करने का भी नहीं है अफसोस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' की सफलता के बाद बदले रणबीर कपूर के सुर, बोले- फ्लॉप फिल्में करने का भी नहीं है अफसोस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 'संजू' फिल्म ने न केवल भारत में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं बल्कि इस फिल्म ने रिलीज के एक महीने बाद एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बेशक इस फिल्म के बाद रणबीर का बॉलीवुड में कद बहुत बढ़ गया है। उन्होंने अपनी फीस डबल कर दी है और स्क्रिप्ट भी सोच समझ कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
संजू
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का कद इतना बढ़ गया है कि उस मुकाम तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। रणबीर को इस फिल्म की बहुत जरूरत थी क्योंकि उनके नाम बॉम्बे वेलवेट, जग्गा जासूस और सांवरिया जैसी फ्लॉप फिल्में हैं। इन फिल्मों ने न केवल रणबीर के नाम फ्लॉप का तमगा लगाया बल्कि एक हिट फिल्म को तरसने पर मजबूर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor
अगर आपको याद हो तो कुछ दिनों पहले ही संजू के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने रणबीर की स्क्रिप्ट च्वाइस पर सवाल उठाए थे और इसे बचकाना करार दिया था हालांकि रणबीर उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते और उन्हें जग्गा जासूस जैसी फिल्में करने का कोई मलाल नहीं है। विधु विनोद चोपड़ा के इस कमेंट पर रणबीर ने जवाब देते हुए कहा- मैं विधु चोपड़ा की बात से सहमत नहीं हूं।
रणबीर कपूर
मुझे अपनी किसी भी फिल्म को करने का अफसोस नहीं है चाहे वो बॉम्बे वेलवेट हो, सांवरिया हो या फिर जग्गा जासूस ही क्यों न हो, यह सब मेरे हिस्से में थीं और मुझे मिलीं। वर्क फ्रंट की बात करे तो बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद उनके पास यशराज बैनर की फिल्म ‘शमशेरा’ भी है।