{"_id":"595c5a334f1c1bd5558b4615","slug":"ranbir-kapoor-film-jagga-jasoos-new-song-phir-wahi-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जग्गा जासूस' का ये गाना आपको कर देगा इमोशनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जग्गा जासूस' का ये गाना आपको कर देगा इमोशनल
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बासु की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जग्गा जासूस' का एक और गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल 'फिर वही' है। ये गाना एक पिता और बेटे के रिश्ते पर फिल्माया गया है। इसमें रणबीर कपूर अपने पिता के लिए ये गाना गा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म में रणबीर एक जासूस बने हैं। जो अपने खोए हुए पिता को ढूंढने की कोशिश करते हैं। इसी मिशन पर रणबीर कोलकाता से मोरक्को पहुंच जाते हैं। ये पूरी फिल्म ही एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है।
विज्ञापन
ये गाना सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। प्रीतम ने फिल्म के गाने कंपोज किए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अरिजीत ने 'मेरी मां' गाना गाकर दर्शकों को इमोशनल किया था। इस फिल्म के तीन गाने 'उल्लू का पट्ठा', 'गलती से मिस्टेक' और 'झुमरी तलैया' रिलीज हो चुका है। फिल्म में कीब 21 गाने हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।