क्या फिर से दीपिका के करीब आएं रणबीर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात सुनकर ही अजीब लग सकती है कि रणबीर कपूर एक बार फिर दीपिका के करीब आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रणबीर कपूर इन दिनों कैटरीना कैफ के साथ गहरे अफेयर में हैं। यह अफेयर कितना गहरा है इसका अंदाजा इसी बात से ही लग जाता है कि वह कैटरीना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जा रहे हैं।
क्या फिल्म का है असर
उनके करीब आने की वजह फिल्म का असर मानी जा रही है। दरअसल रणबीर इन दिनों दीपिका के साथ इम्तियाज अली की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह शूटिंग कोर्सिका के फ्रेंच द्वीप पर हो रही है। इम्तियाज क्या कोई भी निर्देशक चाहेगा कि उनकी प्रेम कहानी की अफवाहें फैलनी शुरू हों। इससे फिल्म को लाभ होता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अफवाह है कि सच में ऐसा हो गया है।