{"_id":"573817094f1c1bf715ac6eba","slug":"ranbir-kapoor-buys-mumbai-flat-for-rs-35-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर ने खरीदा नया घर, कीमत जान चौंक जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर ने खरीदा नया घर, कीमत जान चौंक जाएंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर लगातार एक छत की तलाश कर रहे थे। आखिरकार उनके नए घर की तलाश पूरी हो गई है। रणबीर कपूर ने पाली हिल में अपने लिए एक फ्लैट खरीदा है। रणबीर का ये नया आशियाना वास्तु पाली हिल के सातवें माले पर है। रणबीर ने इसके लिए 35 करोड़ चुकाए हैं। रणबीर का ये फ्लैट 2460 स्कवायर फुट का है।
विज्ञापन
रणबीर का ये फ्लैट उनके परिवार के बंगले के पास ही है। कपूर खानदान का बंगला भी इस बिल्डिंग के पास में ही है। रणबीर कपूर पिछले कुछ महीने से अपने लिए घर की तलाश में थे। कैटरीना से अलग होने के बाद उन्होंने पापा के साथ रहने का फैसला किया। पापा के साथ भी रणबीर की ज्यादा निभ नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
ऐसी खबरें थी कि रणबीर के बार-बार शूटिंग के लिए विदेश चले जाने के कारण उनकी घर की तलाश पूरी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार रणबीर की खोज पाली हिल में पूरी हो गई। उनके पड़ोस में और भी कई फिल्मी सितारों के फ्लैट हैं।
विज्ञापन