फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor brahmastra part one Shiva director ayan mukerji seek blessings at durga puja pandal video viral

Viral Video: रणबीर कपूर के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुए अयान मुखर्जी, इस एक्ट्रेस के साथ दिए क्यूट पोज

Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

Ranbir Kapoor At Durga Pooja: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने भी बाकी सेलेब्स की तरह इस बार दुर्गा पंडाल में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणबीर के साथ अयान मुखर्जी भी नजर आए। रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ranbir kapoor brahmastra part one Shiva director ayan mukerji seek blessings at durga puja pandal video viral
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया है। तभी से रणबीर के फैंस को 'ब्रह्मास्त्र 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आज रणबीर ने दुर्गा पंडाल में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अयान मुखर्जी और रणबीर ने पैपराजी के कहने पर जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। 
विज्ञापन

 

वीडियो वायरल
रणबीर कपूर ने आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा पंडाल में जाकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने माता की मूर्ति के सामने बैठकर पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान रणबीर काफी कूल लुक में नजर आए। रणबीर ने ब्लू रंग का कुर्ता और सफेद पैजामा कैरी किया हुआ है। वहीं अयान हल्के रंग के कुर्ते-पैजामे में नजर आए। इस वीडियो में आप रणबीर और अयान की गहरी दोस्ती को साफ देख सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


विज्ञापन
विज्ञापन

अयान मुखर्जी का करियर
अयान मुखर्जी ने 'स्वदेस' फिल्म से एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2009 में अयान ने 'वेक अप सिड' से निर्देशक के तौर पर अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट एक: शिवा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब फैंस को 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' के आने का इंतजार है। जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
 
विज्ञापन

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकता है और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा रणबीर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के अलावा विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी', अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं

अयान ने रानी मुखर्जी के साथ दिए पोज
दुर्गा पंडाल से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रानी मुखर्जी अयान को प्यार से गले लगाए हुए हैं और पैपराजी उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं। उनका यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में रानी और अयान के अलावा काजोल भी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed