{"_id":"5b0448584f1c1b2b118b5774","slug":"ranbir-kapoor-brahmastra-and-salman-khan-dabangg-3-may-be-released-at-same-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान से टक्कर लेंगे रणबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से टक्कर लेंगे रणबीर कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच रीयल लाइफ में सीधी टक्कर नहीं हो सकती क्योंकि वे एक-दूसरे का आमना-सामना करने से बचते हैं। चाहे बॉलीवुड की शादियां हों या पार्टियां दोनों ऐसे वक्त पहुंचते हैं जब दूसरा मौजूद न हो। इसकी एक ही वजह है, कैटरीना कैफ। लेकिन अगर फिल्म ट्रेड की चर्चाओं की मानें तो 2019 में ये दोनों सितारे बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे की ताकत को जरूर तौल सकते हैं। दोनों सितारों की दो बड़ी फिल्में टकरा सकती हैं।
ट्रेड के अनुसार 2019 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और सलमान खान की दबंग-3 रिलीज करने की रणनीति तैयार की जा रही है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हो चुकी हैए वहीं दबंग-3 के प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज तारीख पहले ही तय है और सूत्र खबर लाए हैं कि सलमान के छोटे भाई निर्माता अरबाज खान और निर्देशक प्रभु देवा दबंग-3 को भी अगले बरस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वैसे इस साल आने वाले दिनों में ये दोनों सितारे टिकट खिड़की पर अपनी.अपनी फिल्मों के साथ आ रहे हैं।
सलमान की रेस-3 जहां ईद पर रिलीज होने वाली है वहीं इसके दो हफ्ते बाद रणबीर की संजू रिलीज होगी। जो संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। कुछ लोग इसे भी सलमान-रणबीर की टक्कर के रूप में देख रहे हैं क्योंकि सलमान की फिल्म के दो हफ्ते बाद आने वाली संजू उनसे कितने स्क्रीन छिनेगी दोनों की ओपनिंग या वीकेंड तुलनात्मक रूप से कैसे रहेंगे इन बातों के आधार पर लोग दोनों सितारों की फिल्मों तथा लोकप्रियता का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ट्रेलर के मामले में रणबीर की फिल्म सलमान स्टारर रेस-3 पर भारी पड़ी है। ऐसे में सबकी निगाह इस पर है कि दोनों फिल्मों का निर्णायक कलेक्शन क्या होगा।