रणबीर बिन बताए अचानक आ गए घर तो कैटरीना ने उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच क्या सब कुछ ठीक है? इस सवाल का जवाब ये दोनों ही दे सकते हैं। लेकिन जिस तरह के संकेत इस रीयल लाइफ जोड़ी की तरफ से आ रहे हैं, वह बहुत सकारात्मक नहीं हैं। रणबीर और दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म में इन सितारों पर फिल्माए गए अंतरंग सीन कैटरीना की परेशानी का सबब बने हुए हैं।
कैटरीना अकेले में रो रही हैं और चर्च में पूजा-पाठ कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो उनके रिश्ते की फिलहाल स्थिति यह कि कैटरीना रणबीर से आमने-सामने मिलने को तैयार नहीं दिखतीं। यही कारण है कि जब रणबीर कपूर ने लंदन से उड़ान भर कर छह तारीख को मुंबई में पैर रखा तो इससे पहले कैटरीना ने थाईलैंड का विमान पकड़ लिया।
रणबीर को अभी नहीं आना था
असल में रणबीर को अभी नहीं आना था। वह लंदन में शूट हो रही अपनी फिल्म का काम खत्म करके 10 नवंबर को लौटने वाले थे, परंतु दीपिका के साथ फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है। इसलिए उन्होंने निर्माता से छुट्टी लेकर भारत की उड़ान भरी।
जबकि इस बीच कैटरीना चार तारीख की रात को अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए थाईलैंड रवाना हो गईं। सूत्रों के अनुसार कैटरीना ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए थाईलैंड गई हैं।
बताया जाता है कि थाईलैंड के पटाया के समुद्र तट पर सिद्धार्थ और कैटरीना पर कुछ अंतरंग सीन शूट होने हैं। सिद्धार्थ पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। यह एक लव स्टोरी है जो 2016 में रिलीज होगी।
क्या कैटरीना रणबीर से ऐसे दिनों में मुलाकात से बचना चाहती हैं?
रणबीर ने शुक्रवार से मीडिया में अपनी नई फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। अब रणबीर के जल्दी आने और कैटरीना द्वारा उनका इंतजार न करके इस तरह जाने से बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में चर्चाओं को और हवा मिल गई हैं। क्या कैटरीना रणबीर से ऐसे दिनों में मुलाकात से बचना चाहती हैं, जबकि वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ तमाम जगहों पर घूमते हुए सुर्खियां बटोर रहे हैं?
मीडिया में रणबीर-कैटरीना के मुकाबले रणबीर-दीपिका की जोड़ी को ज्यादा खूबसूरत बताया जा रहा है, यह बात भी कैटरीना को परेशान कर रही है। कैटरीना के करीबी सूत्रों से मीडिया में यह भी खबर आ रही है कि उन्होंने अपने करिअर को अचानक एक नई गंभीरता से लेना शुरू किया है और वह खुद को दीपिका से बेहतर साबित करना चाहती हैं।