फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt will get married in april a close source revealed the date of the marriage

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: इस दिन होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, करीबी सूत्र ने किया ये खुलासा

Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करेंगे। इस बारे में दोनों के करीबी सूत्रों ने यह खुलासा किया।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt will get married in april a close source revealed the date of the marriage
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस काफी समय से हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी कोई ना कोई खबर ट्रेंड होती रहती है। अब रणबीर और आलिया के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आ रही खबरों के मुताबिक यह कपल जल्द शादी के बंधन में बनने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करेंगे। इस बारे में दोनों के करीबी सूत्रों ने यह खुलासा किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि दोनों ने शादी की तारीख तय कर ली है। यह स्टार कपल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में सात फेरे लेगा। इसके अलावा हाल ही में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को भी सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं खुद मनीष भी उनके घर पहुंचे थे।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो परिवार की तरफ से रणबीर और आलिया को फिल्म की शूटिंग से समय निकालने के लिए भी कहा गया हैय़ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई के चेंबूर आरके हाउस में हो सकती है। दरअसल चेंबूर में कपूर खानदान का पुराना घर है। हालांकि, पहले कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा था कि रणबीर और आलिया राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। लेकिन अब मिल रही खबरों के मुताबिक कपूर परिवार मुंबई में ही शादी करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इससे पहले आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और फिर  आरआरआर में नजर आई थीं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed